मध्यस्थता से फिर जुड़ा परिवार DLSA दरभंगा ने पति-पत्नी को मिलाया

मध्यस्थता से फिर जुड़ा परिवार DLSA दरभंगा ने पति-पत्नी को मिलाया

मध्यस्थता से बिखरे परिवार में लौटी खुशियाँ, DLSA दरभंगा की पहल से पति-पत्नी फिर हुए एक साथ

पारिवारिक मतभेदों के बाद अलग रह रहे दंपती के बीच सफल समझौता, संवाद से दूर हुई गलतफहमियां और लौटा आपसी सौहार्द

📌 खबर की बड़ी बातें

विज्ञापन
  • DLSA दरभंगा की मध्यस्थता से दांपत्य विवाद का सफल समाधान हुआ।
  • संवाद के जरिए पति-पत्नी के बीच की गलतफहमियां और कटुता दूर हुई।
  • 28 सितंबर 2026 को दोनों पति-पत्नी आपसी सहमति और खुशी से फिर साथ हुए।

दरभंगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), दरभंगा में एक महत्वपूर्ण मध्यस्थता के माध्यम से एक दांपत्य विवाद का सफलतापूर्वक समाधान किया गया।

आवेदिका रिंकी कुमारी, पति सुनील पासवान, निवासी ग्राम प्रेमजीवर, थाना फेकला, जिला दरभंगा, का विवाह सुनील पासवान के साथ 12.05.2017 को हुआ था। विवाह के बाद विभिन्न पारिवारिक एवं आपसी मतभेदों के कारण दोनों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया था और परिस्थितियाँ ऐसी बनीं कि दोनों अलग-अलग रहने लगे। इससे दोनों परिवारों में भी तनाव एवं असहजता का वातावरण बन गया था।

मध्यस्थता से फिर जुड़ा परिवार DLSA दरभंगा ने पति-पत्नी को मिलाया

इन परिस्थितियों से परेशान होकर रिंकी कुमारी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दरभंगा से संपर्क कर अपने वैवाहिक जीवन को पुनः सामान्य बनाने हेतु मध्यस्थता की सहायता मांगी।

विज्ञापन

संवाद से दूर करने की कोशिश हुई गलतफहमियां

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दरभंगा के अध्यक्ष श्री अजय कुमार शर्मा के निर्देशन एवं सचिव सुश्री आरती कुमारी के मार्गदर्शन में मध्यस्थ श्री अनिल कुमार द्वारा दोनों पक्षों एवं उनके परिवारों के बीच प्रभावी मध्यस्थता कराई गई। मध्यस्थता के दौरान दोनों पक्षों की समस्याओं एवं आपसी गलतफहमियों को समझते हुए संवाद के माध्यम से विवाद के मूल कारणों को दूर करने का प्रयास किया गया।

मध्यस्थता के सफल प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच की गलतफहमियाँ दूर हुईं, आपसी कटुता समाप्त हुई और दोनों परिवारों के बीच पुनः सौहार्द एवं मित्रता का वातावरण स्थापित हुआ।

28 सितंबर को फिर एक साथ हुए पति-पत्नी

आज दिनांक 28.09.2026 को दोनों पति-पत्नी आपसी सहमति एवं खुशी के साथ पुनः एक साथ हो गए। दोनों पक्षों ने अपने विवाद को समाप्त कर सौहार्दपूर्ण वैवाहिक जीवन आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

“विवाद नहीं, संवाद” से समाधान की मिसाल

यह सफलता इस बात का उदाहरण है कि मध्यस्थता केवल विवाद का समाधान ही नहीं करती, बल्कि रिश्तों को जोड़ने और परिवारों में पुनः विश्वास एवं सौहार्द स्थापित करने का प्रभावी माध्यम भी है।

विज्ञापन

यह उपलब्धि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दरभंगा के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता है और समाज में “विवाद नहीं, संवाद” के माध्यम से न्याय एवं समाधान की भावना को मजबूत करती है।

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group

ताजा खबरों और महत्वपूर्ण अपडेट के लिए हमारे WhatsApp Group से जुड़ें।

ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

📰 संबंधित खबरें

RxTv BHARAT
केवल सच की बात
Journalist Rohit | Editor-In-Chief
📞 9472867520
© 2026 RxTv BHARAT — All Rights Reserved
विज्ञापन
शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!