दरभंगा SSP का बड़ा एक्शन प्लान, PC-IT प्रभारियों को लंबित वारंट-कुर्की जल्द निपटाने का आदेश
CCTNS से लेकर E-साक्ष्य और SCRB तक रिकॉर्ड अपडेट पर सख्ती, JJB में लंबित SBR व आरोपपत्र भी जल्द जमा करने के निर्देश
📌 खबर की बड़ी बातें
- सभी थाना के PC प्रभारी सह IT प्रभारी के साथ लंबित न्यायालयीन मामलों की समीक्षा की गई।
- लंबित वारंट, कुर्की, इश्तिहार और सम्मन के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया।
- CCTNS, E-साक्ष्य, SCRB, CriMAC और ICJS पर रिकॉर्ड समय पर अपडेट करने को कहा गया।
दरभंगा, 28 सितंबर 2026: दरभंगा पुलिस में लंबित न्यायालयीन मामलों और डिजिटल पुलिसिंग से जुड़े कामकाज की समीक्षा को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक ने बड़ी बैठक की। अपने कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में जिले के सभी थाना के PC प्रभारी सह IT प्रभारी मौजूद रहे।

समीक्षा के दौरान माननीय न्यायालय से प्राप्त लंबित समन, वारंट, कुर्की, इश्तिहार एवं CD की स्थिति की समीक्षा की गई। सभी PC प्रभारी को लंबित वारंट, कुर्की, इश्तिहार आदि का त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया।
माननीय न्यायालय (JJB) में लंबित SBR एवं आरोपपत्र हेतु लंबित कांडों की भी समीक्षा की गई। लंबित SBR एवं आरोप पत्र यथाशीघ्र माननीय न्यायालय में समर्पण करने हेतु निर्देशित किया गया।
BW से NBW तक लंबित मामलों पर तेजी का निर्देश
बैठक में BW, NBW, BW/DW, इश्तिहार, कुर्की और सम्मन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। लंबित न्यायालयीन आदेशों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया।
CCTNS में रियल टाइम एंट्री, E-साक्ष्य पर फोटो-वीडियो अपलोड
स्टेशन डायरी, प्राथमिकी रिपोर्ट एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों की CCTNS में वास्तविक समय में एंट्री करने का निर्देश दिया गया। पुराने कांडों की केस डायरी को वर्षवार CCTNS में अपलोड करने से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

E-साक्ष्य ऐप पर कांड से संबंधित सभी महत्वपूर्ण वीडियो तथा फोटो को नियमानुसार अपलोड करने का निर्देश दिया गया। साथ ही ई-समन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
24 घंटे में FIR और गिरफ्तारी मेमो अपलोड करने का निर्देश
सभी दर्ज प्राथमिकी एवं गिरफ्तारी मेमो को 24 घंटे के अंदर SCRB पोर्टल पर अपलोड करने से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
CriMAC, ICJS और Zero FIR पर भी फोकस
CriMAC के द्वारा जीरो FIR को दूसरे राज्य में भेजने से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए। आरोप पत्र एवं अंतिम प्रपत्र को CCTNS में अपलोड करने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
गुमशुदा व्यक्ति से संबंधित दिशा-निर्देश भी दिए गए। साथ ही CriMAC/ICJS में प्रतिदिन login एवं search करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
राष्ट्रीय लोक अदालत से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा
बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधिकारियों को संबंधित कार्यों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में लंबित न्यायालयीन मामलों के त्वरित निष्पादन से लेकर पुलिस रिकॉर्ड की डिजिटल एंट्री, E-साक्ष्य, ई-समन, SCRB, CriMAC और ICJS से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया।
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group
ताजा खबरों और महत्वपूर्ण अपडेट के लिए हमारे WhatsApp Group से जुड़ें।
📰 संबंधित खबरें
केवल सच की बात
Journalist Rohit | Editor-In-Chief
📞 9472867520
© 2026 RxTv BHARAT — All Rights Reserved




