भीषण ठंड का असर: दरभंगा में स्कूल-कॉलेज के समय में बदलाव

भीषण ठंड का असर: दरभंगा में स्कूल-कॉलेज के समय में बदलाव

भीषण ठंड का असर: दरभंगा में स्कूल-कॉलेज के समय में बदलाव

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जारी किया आदेश, 13 जनवरी से लागू

  • सभी सरकारी व निजी विद्यालयों पर आदेश लागू
  • कोचिंग संस्थान भी नए समय-सारणी में चलेंगे
  • प्री-बोर्ड व बोर्ड परीक्षा पर नहीं पड़ेगा असर

RxTv BHARAT, ब्यूरो दरभंगा —

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरभंगा जिले में लगातार पड़ रही अत्यधिक ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। इसी को लेकर जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा के निर्देशानुसार जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा नया आदेश जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार दिनांक 13 जनवरी 2026 से दरभंगा जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल सहित) तथा कोचिंग संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियाँ अब प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक संचालित की जाएंगी।

विद्यालय एवं कोचिंग संस्थान के प्रबंधन तथा प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने संस्थानों की शैक्षणिक गतिविधियों का समय इस आदेश के अनुरूप पुनर्निर्धारित करें और बच्चों की सुरक्षा को लेकर पूरी सावधानी बरतें।

हालांकि, इस आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्री-बोर्ड एवं बोर्ड परीक्षाओं के लिए संचालित विशेष कक्षाएं और परीक्षाएं इस समय-सीमा से मुक्त रहेंगी और वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों, विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें : 9472867520

दरभंगा ठंड समाचार, स्कूल टाइम चेंज दरभंगा, जिला शिक्षा पदाधिकारी आदेश, दरभंगा स्कूल न्यूज, बिहार शिक्षा अपडेट
#DarbhangaNews #SchoolTimingChange #BiharEducation #ColdWave #DarbhangaSchools #RxTvBharat

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!