दरभंगा में आंगनबाड़ी भवन तेजी से बन रहे 265 नए केंद्र जल्द शुरू

दरभंगा में आंगनबाड़ी भवन तेजी से बन रहे   265 नए केंद्र जल्द शुरू
  • प्रत्येक पंचायत में 1 मॉडल भवन
  • नगर पंचायत में 19 भवन
  • खाता-खसरा जल्दी उपलब्ध कराया जाए
  • कार्य 2 दिन में पूरा, 3-4 दिन में केंद्र शुरू
  • कई स्थलों पर निर्माण पहले से शुरू

RxTv BHARAT : श्री कौशल कुमार, जिलाधिकारी दरभंगा की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में बनने वाले आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के संबंध में सभी प्रखंड विकास अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरभंगा में आंगनबाड़ी भवन तेजी से बन रहे 265 नए केंद्र जल्द शुरू

जिले में 15वीं और 6वीं योजना के तहत नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए अब तक 265 स्थलों का चयन किया गया है। प्रत्येक पंचायत में एक मॉडल आंगनबाड़ी भवन का निर्माण किया जाएगा, जबकि नगर पंचायत में 19 भवनों का निर्माण के लिए चयनित किया गया है।

दरभंगा में आंगनबाड़ी भवन तेजी से बन रहे 265 नए केंद्र जल्द शुरू

जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि अंचल अधिकारियों से समन्वय कर सभी चयनित स्थलों का खाता-खसरा शीघ्र उपलब्ध कराएं और भवन निर्माण में गति लाई जाए। कई स्थलों पर भवन निर्माण कार्य पहले से प्रारंभ हो चुका है।

उन्होंने सभी प्रखंड विकास अधिकारियों से अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की और शेष कार्य को दो दिन में पूर्ण करने तथा तीन-चार दिन में सभी केंद्र शुरू करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

आज की बैठक में उप विकास आयुक्त, नजारत उपसमाहर्ता, उपनिदेशक जनसंपर्क और डीपीओ आईसीडीएस सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


सूचना/मदद/विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9472867520


#DarbhangaNews #AnganwadiBhavan #ICDS #BiharUpdates #CommunityDevelopment #LocalNews #ChildWelfare

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!