महाराणा प्रताप की 429वीं पुण्यतिथि पर दरभंगा में शौर्य यात्रा

महाराणा प्रताप की 429वीं पुण्यतिथि पर दरभंगा में शौर्य यात्रा

🔥 महाराणा प्रताप की 429वीं पुण्यतिथि पर दरभंगा में शौर्य यात्रा

🏹 लहरियासराय में भव्य स्मृति समारोह, क्षत्रिय समाज का शक्ति प्रदर्शन

 RxTv BHARAT ––

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, दरभंगा के तत्वावधान में शिरोमणि वीर महाराणा प्रताप जी की 429वीं पुण्यतिथि के अवसर पर लहरियासराय ऑडिटोरियम में भव्य महाराणा प्रताप स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व प्रेक्षा गृह से लोहिया चौक, लहरियासराय टावर होते हुए पोलो मैदान तक विशाल, अनुशासित और गौरवपूर्ण शौर्य यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों क्षत्रिय एवं क्षत्राणीय समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में तिरंगा और समाज के ध्वज के साथ शामिल हुए। “महाराणा प्रताप अमर रहें” के नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंज उठा।

महाराणा प्रताप की 429वीं पुण्यतिथि पर दरभंगा में शौर्य यात्रामहाराणा प्रताप स्मृति समारोह का उद्घाटन वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। स्वागत गान निशा सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया, वहीं मुजफ्फरपुर की छात्रा माधवी राजपूत ने हल्दीघाटी युद्ध पर आधारित सशक्त गायन प्रस्तुत कर सभागार को भावविभोर कर दिया, जिस पर उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

महाराणा प्रताप की 429वीं पुण्यतिथि पर दरभंगा में शौर्य यात्रा

उद्घाटनकर्ता डॉ. एस.पी. सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज ने सदैव राष्ट्र और समाज को नेतृत्व प्रदान किया है। महाराणा प्रताप विश्व इतिहास में स्वाभिमान, त्याग और हिंदुत्व के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि “बंटोगे तो कटोगे” का संदेश आज के समय में और अधिक प्रासंगिक हो गया है।

महाराणा प्रताप की 429वीं पुण्यतिथि पर दरभंगा में शौर्य यात्रा

मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अजय सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक योद्धा नहीं बल्कि स्वतंत्रता, राष्ट्रधर्म और आत्मसम्मान की जीवंत मिसाल हैं। उन्होंने युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रनिर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

महाराणा प्रताप की 429वीं पुण्यतिथि पर दरभंगा में शौर्य यात्रा

बिहार सरकार के मंत्री मदन साहनी ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया जाता। पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. राजू सिंह ने शिक्षा, संगठन और सेवा को समाज की मजबूती का आधार बताया। विधायक सुजीत सिंह और विधायक संजय सिंह ने सामाजिक समरसता, स्वराज और आत्मनिर्भरता पर बल दिया।

महाराणा प्रताप की 429वीं पुण्यतिथि पर दरभंगा में शौर्य यात्रा

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह ‘पिंकू’ ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा दरभंगा जिला शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक एकता के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। समारोह में स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक कार्य, व्यवसाय और समाजहित में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं को “क्षत्रिय रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सुश्री अन्नू विभा एवं रामशंकर सिंह ‘पप्पू’ ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में शौर्य यात्रा एवं स्मृति समारोह के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


Maharana Pratap, Kshatriya Mahasabha, Darbhanga News, Shaurya Yatra, Laheriasarai, Bihar News

#MaharanaPratap #ShauryaYatra #KshatriyaMahasabha #DarbhangaNews
#VeerPratap #BiharNews #Rashtrabhakti #KshatriyaSamaj

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!