बहेड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा एक बच्ची सहित तीन की मौत, इलाके में मातम

बहेड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा  एक बच्ची सहित तीन की मौत, इलाके में मातम

बहेड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा

एक बच्ची सहित तीन की मौत, इलाके में मातम

  • आमने-सामने की भीषण टक्कर
  • SH-88 पर जैरसोह धोबिया पुल बना हादसे का गवाह

RxTv BHARAT : बहेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जैरसोह स्थित धोबिया पुल पर शुक्रवार की संध्या एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा बहेड़ा–बहेड़ी मार्ग (SH-88) पर संध्या करीब 05:30 बजे हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल संख्या BR07BL 6277 एवं BR7H 9148 के चालकों के बीच आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बहेड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा  एक बच्ची सहित तीन की मौत, इलाके में मातम

जांच के क्रम में यह बात सामने आई कि मोटरसाइकिल संख्या BR07BL 6277 पर मो० हामिद (उम्र 27 वर्ष), पिता फुलहसन, निवासी नवटोलिया बेनीपुर, थाना बहेड़ा, अपनी बहन हामिदा खातून (उम्र 23 वर्ष), पति गयासुद्दीन तथा अपनी पांच वर्षीय भांजी मरजीना खातून के साथ बहेड़ा की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान दूसरी मोटरसाइकिल से रंजीत कुमार (उम्र 44 वर्ष), पिता अनिरुद्ध यादव, निवासी त्रिमुहानी, थाना बहेड़ा, सामने से आ रहे थे। जैसे ही दोनों वाहन जैरसोह स्थित धोबिया पुल पर पहुंचे, अचानक आमने-सामने की टक्कर हो गई।

इस दर्दनाक हादसे में रंजीत कुमार (44 वर्ष) एवं मरजीना खातून (05 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मो० हामिद (27 वर्ष) की इलाज के क्रम में मृत्यु हो गई। वहीं हामिदा खातून गंभीर रूप से जख्मी हो गईं, जिनका इलाज जारी है।

दुर्घटना में मृतक:
(1) मरजीना खातून, उम्र 05 वर्ष, पिता गयासुद्दीन, सा० साहो करहरी, थाना बिरौल, जिला दरभंगा।
(2) मो० हामिद, उम्र 27 वर्ष, पिता फुलहसन, सा० नवटोलिया बेनीपुर, थाना बहेड़ा, जिला दरभंगा।
(3) रंजीत कुमार, उम्र 44 वर्ष, पिता अनिरुद्ध यादव, सा० त्रिमुहानी, थाना बहेड़ा, जिला दरभंगा।

जख्मी:
हामिदा खातून, पति गयासुद्दीन, सा० साहो करहरी, थाना बिरौल, जिला दरभंगा।

बहेड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा  एक बच्ची सहित तीन की मौत, इलाके में मातम

घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस उपाधीक्षक, यातायात थानाध्यक्ष, बहेड़ा थानाध्यक्ष के साथ मोटरयान निरीक्षक, दरभंगा एवं DRM दरभंगा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। एक मासूम बच्ची की मौत और तीन परिवारों के उजड़ने से लोग गहरे सदमे में हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार पर सख्त नियंत्रण की मांग की है।

यह हादसा एक बार फिर चेतावनी है कि सड़क पर जरा-सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। सावधानी ही जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा है।


Darbhanga Accident, Bahera News, SH-88 Accident, Bihar Road Accident

#BaheraAccident #DarbhangaNews #RoadAccident #SH88 #RxTvBharat

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!