केवटी थाना कांड 19/26 में कार्रवाई पर सवाल, पीड़ित ने नगर पुलिस अधीक्षक से मांगा न्याय | RxTv BHARAT
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दरभंगा | 11 फरवरी 2026
- केवटी थाना कांड संख्या 19/26 का मामला
- गर्भवती महिला से मारपीट, गर्भस्थ शिशु की मौत का आरोप
- अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं
- नगर पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग
RxTv BHARAT :
दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र के कांड संख्या 19/26 में पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित परिवार ने नगर पुलिस अधीक्षक दरभंगा को आवेदन देकर न्याय की मांग की है।
पीड़ित मो. समशाद, ग्राम पिलखवाड़ा निवासी, ने बताया कि उनकी भतीजी नोषबा प्रवीन के साथ गंभीर मारपीट की गई।
घटना के समय महिला गर्भवती थी और इलाज के दौरान गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।
पीड़ित का आरोप है कि 15 जनवरी 2026 को थाना में आवेदन देने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं हुई। 23 जनवरी 2026 को मामला दर्ज होने के बाद भी अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
परिवार का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित पक्ष को धमकी दी जा रही है, जिससे भय का माहौल बना हुआ है।
न्याय की उम्मीद में पीड़ित परिवार ने नगर पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
Kevati Thana Case 19/26,
Darbhanga Police News,
Pregnant Woman Assault Case,
Bihar Crime News,
Nagar Police Adhikshak Darbhanga
#RxTvBharat #DarbhangaNews #KevatiThana #PoliceCase #BiharCrime #Justice





