किरतपुर में सरकारी भवन निर्माण तेज, DM पहुंचे मौके पर

किरतपुर में सरकारी भवन निर्माण तेज, DM पहुंचे मौके पर

किरतपुर में सरकारी भवन निर्माण तेज, DM पहुंचे मौके पर | RxTv BHARAT

दरभंगा | 12 फरवरी 2026

  • किरतपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन का प्रस्ताव
  • जिलाधिकारी कौशल कुमार ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने का स्पष्ट निर्देश
  • किरतपुर में डिग्री कॉलेज स्थापना की भी पहल

RxTv BHARAT :
दरभंगा जिले के किरतपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय को जल्द ही नया सरकारी भवन मिलने वाला है। इसको लेकर जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने प्रस्तावित स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूमि की उपलब्धता, पहुंच मार्ग और निर्माण से जुड़े तकनीकी व प्रशासनिक पहलुओं की गहन समीक्षा की।
उन्होंने कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को निर्माण कार्य अविलंब शुरू करने तथा निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

किरतपुर में सरकारी भवन निर्माण तेज, DM पहुंचे मौके पर

इस दौरान जिलाधिकारी ने किरतपुर प्रखंड में उच्च शिक्षा की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
उन्होंने अंचलाधिकारी को डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित कर शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर शिक्षा और आम जनता को सुव्यवस्थित प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा गया।

निरीक्षण के अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, अंचलाधिकारी श्री आशुतोष सन्नी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (भवन निर्माण विभाग) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement Space
Government Projects | Construction Tender | Education Infrastructure | Legal Approval

Kiratpur Block Office News,
Darbhanga DM Inspection,
New Government Building Bihar,
Degree College Kiratpur,
Bihar Development News

#RxTvBharat #DarbhangaNews #Kiratpur #DMDarbhanga #BiharDevelopment #GovernmentBuilding

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!