🔴 LATEST NEWS
दरभंगा में 513 लीटर विदेशी शराब बरामद, कीमत छह लाख से अधिकदरभंगा में एसएसपी की अपराध गोष्ठी: लंबित कांडों और नशे के कारोबार पर सख्तीदरभंगा छठ पूजा 2026: खतरनाक घाटों पर गोताखोर और आपदा मित्र तैनातदरभंगा छठ पूजा 2026: घाटों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और पुलिस तैनातीदरभंगा लूटकांड का खुलासा: 62 किलो चांदी बरामद, पांच गिरफ्तारदरभंगा हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामददरभंगा में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जलाई गई जागरूकता की लौ, निकाली गई रैलीदरभंगा में छठ घाटों की सुरक्षा पर डीडीसी सख्त, लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

सदर प्रखंड में पंचायत समिति की बैठक विकास योजनाओं पर हुआ मंथन

सदर प्रखंड में पंचायत समिति की बैठक विकास योजनाओं पर हुआ मंथन
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
📅 07 सितंबर 2026   |   🏷️ सदर प्रखंड   |   🏛️ पंचायत

Rxtv brand logo

सदर प्रखंड में पंचायत समिति की बैठक संपन्न, आगामी वित्तीय वर्ष की योजनाओं पर मंथन

विकास कार्यों को गति देने और जनहित की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा, 15वीं-16वीं वित्तीय योजनाओं एवं GPDP की हुई समीक्षा

दरभंगा, 7 सितंबर 2026। सदर प्रखंड के मीटिंग हॉल में प्रखंड प्रमुख उदय कुमार साहनी की अध्यक्षता एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. रवि रंजन के संचालन में पंचायत समिति की बैठक शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

सदर प्रखंड में पंचायत समिति की बैठक विकास योजनाओं पर हुआ मंथन

बैठक में सदर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के पंचायत समिति सदस्य, मुखिया एवं प्रखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान आगामी वित्तीय वर्ष की वार्षिक विकास योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने, जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने को लेकर सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव एवं विचार रखे।

बैठक में केंद्र एवं बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा एवं चर्चा की गई। इसके साथ ही 15वीं एवं 16वीं वित्तीय योजनाओं, जीपीडीपी (GPDP) सहित अन्य पंचायत स्तरीय योजनाओं पर विचार-विमर्श करते हुए प्रस्तावित योजनाओं की संपुष्टि की गई।

बैठक में पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों एवं प्रस्तावों की भी समीक्षा की गई तथा आवश्यक बिंदुओं की संपुष्टि की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जनसमस्याओं एवं विकास से संबंधित मुद्दों को भी बैठक के समक्ष रखा, जिस पर संबंधित पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

सदर प्रखंड में पंचायत समिति की बैठक विकास योजनाओं पर हुआ मंथन

इस अवसर पर उप प्रमुख राकेश कुमार रोशन, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुश्री करुणा कश्यप, राजस्व पदाधिकारी विनीता चित्रा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुश्री रिमझिम चौधरी, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी प्रेम कुमार एवं जीविका के बीपीएम सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में पंचायत समिति सदस्यों में केसरी यादव, रोशन कुमार, सुधीर सिंह, राजकुमार पासवान, रुन्ना देवी, पप्पू पासवान, राधेश्याम पासवान सहित कई दर्जन पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे। वहीं सदर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के मुखियागण ने भी बैठक में भाग लेकर अपने-अपने पंचायतों की समस्याओं एवं विकास योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

सदर प्रखंड में पंचायत समिति की बैठक विकास योजनाओं पर हुआ मंथन

बैठक के अंत में प्रखंड प्रमुख उदय कुमार साहनी ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन के बेहतर समन्वय से ही गांवों के समग्र विकास को गति दी जा सकती है। उन्होंने जनहित एवं विकास से जुड़ी योजनाओं के पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

🔴 मुख्य बातें

  • सदर प्रखंड में पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई।
  • बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख उदय कुमार साहनी ने की।
  • आगामी वित्तीय वर्ष की वार्षिक विकास योजनाओं पर चर्चा हुई।
  • 15वीं एवं 16वीं वित्तीय योजनाओं और GPDP पर विचार-विमर्श हुआ।
  • पिछली बैठक के निर्णयों एवं प्रस्तावों की समीक्षा की गई।
  • पंचायत प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की जनसमस्याएं एवं विकास संबंधी मुद्दे रखे।
  • योजनाओं के पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।
📲 दरभंगा की ताजा खबरों से जुड़े रहें

 

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK
RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News