तृणमूल कांग्रेस का भाजपा पर आरोप, बंगाल में पैदा किये जा रहे हैं राष्ट्रपति शासन के हालात

तृणमूल कांग्रेस का भाजपा पर आरोप, बंगाल में पैदा किये जा रहे हैं राष्ट्रपति शासन के हालात

Bengal: कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है. तृणमूल कांग्रेस ने सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से केंद्र में सत्तारूढ भाजपा पर बड़ा आरोप मढ़ा है. पार्टी ने कहा है कि भाजपा लगातार बंगाल में संस्थागत अराजकता पैदा करने का प्रयास कर रही है. पार्टी की ओर से पोस्ट में कहा गया है-भाजपा चुनाव से पहले राज्य सरकार के नियमित कामकाज में बाधा डालने की कोशिश कर रही है. बंगाल में सरकार को अस्थिर करने के लिए केंद्रीय संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है. इसका सुनियोजित उद्देश्य बंगाल में राष्ट्रपति शासन जैसी स्थिति पैदा करना है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसआईआर के पीछे सुनियोजित उद्देश्य

तृणमूल का आरोप है कि सरकारी अधिकारियों को अचानक निलंबित किया जा रहा है. उनका तबादला किया जा रहा है. इतना ही नहीं उन्हें मनमाने ढंग से तलब किया जा रहा है. सामूहिक रूप से अधिकारियों को एसआईआर से संबंधित कार्यों में लगाया जा रहा है. यह पूरी प्रक्रिया जल्दबाजी में हो रही है. बंगाल में SIR प्रक्रिया अपारदर्शी और विघटनकारी तरीके से चलाई जा रही है. इसमें प्रशासनिक निरंतरता या सार्वजनिक सेवा वितरण की कोई परवाह नहीं की जा रही है. यह सब सुनियोजित उद्देश्य से हो रहा है. शासन व्यवस्था को कृत्रिम रूप से ठप करने की साजिश चल रही है.

ममता पहले भी कह चुकी हैं ये बात

पिछले दिनों मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भी कहा था कि अमित शाह बंगाल में राष्ट्रपति शासन की साजिश रच रहे हैं. भाजपा राष्ट्रपति शासन थोपकर सत्ता हथियाने की कोशिश कर रही है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की चाल को विफल करने के लिए ही उन्होंने चुनाव आयोग को एसआईआर की अनुमति दी है. ममता बनर्जी ने कहा- अगर हमने पश्चिम बंगाल में एसआईआर की अनुमति नहीं दी होती, तो केंद्र के लिए राष्ट्रपति शासन लगाने के हालात पैदा हो सकते थे और और यह चाल अमित शाह की थी. उन्होंने कहा कि यह शाह की चाल थी, लेकिन वह हताश हो चुके हैं.

Also Read: तृणमूल कांग्रेस ज्वाइंन कर सकते हैं प्रतीक उर रहमान, इस सीट से ममता बना सकती हैं उम्मीदवार

The post तृणमूल कांग्रेस का भाजपा पर आरोप, बंगाल में पैदा किये जा रहे हैं राष्ट्रपति शासन के हालात appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!