दरभंगा में भाजपा अध्यक्ष की माताजी को श्रद्धांजलि, सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
श्रद्धांजलि सभा में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!- नगर विधानसभा संयोजक Laxman Kanskar की अध्यक्षता में आयोजन
- बिहार भाजपा अध्यक्ष Sanjay Saraogi की माताजी को दी गई श्रद्धांजलि
- जिला अध्यक्ष Aditya Narayan Manna सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
दरभंगा। भाजपा परिवार शोक में डूबा नजर आया जब बिहार भाजपा अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी की माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर विधानसभा संयोजक लक्ष्मण कंस्कार जी ने की।

इस अवसर पर पूर्व विधान पार्षद Dr. Arjun Sahani, मंडल अध्यक्षगण, जिला पदाधिकारीगण, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। वक्ताओं ने कहा कि यह अपूरणीय क्षति है और पूरा भाजपा परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।
#Darbhanga #BJP #Shraddhanjali #SanjaySaraogi #BiharNews





