🔴 LATEST NEWS
सिंहवाड़ा में बाल दिवस पर बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रमबाल दिवस पर शिक्षक एमडी रजीक हुसैन का संदेश, बच्चों को दी सफलता की सीखशिक्षक स्थानांतरण सूची फाइनल, 1,336 शिक्षकों को मिला विद्यालयदरभंगा पुलिस का बड़ा एक्शन: 24 घंटे में 14 गिरफ्तार, शराब और चांदी जब्तबिहार स्टूडेंट यूनियन का 12 सूत्री ज्ञापन, परीक्षा सुधार की मांगदरभंगा मतदाता सूची पुनरीक्षण: DM की बड़ी अपील, 4 जनवरी को अंतिम सूचीकमतौल में Gen-G के साथ पुलिस का क्रिकेट मैच, पिंडारूच में अनूठी पहलनिस्ता पंचायत में मतदाता सूची प्रकाशित, अपना और परिवार का नाम जांचने की अपील

ममता बनर्जी के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुनवाई 18 मार्च को

ममता बनर्जी के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुनवाई 18 मार्च को

I-PAC Raid Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आई-पैक के ऑफिस और कंपनी के डायरेक्टर के आवास पर हुई छापेमारी मामले में ईडी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अब 18 मार्च को सुनवाई होगी. मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई 18 मार्च तक स्थगित कर दी. याचिका में आरोप लगाया गया है कि पश्चिम बंगाल सरकार, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हैं, ने राजनीतिक दलों को परामर्श देने वाली कंपनी आई-पैक के कार्यालय और उसके निदेशक के परिसर में कथित कोयला चोरी घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के छापे के दौरान बाधा डाली थी.

15 जनवरी को ममता बनर्जी पर कोर्ट ने की थी गंभीर टिप्पणी

जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने उस वक्त मामले की सुनवाई स्थगित कर दी, जब सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि जल्द ही जवाब दाखिल कर दिया जायेगा. शीर्ष अदालत ने 15 जनवरी को कहा था कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की ओर से ईडी की जांच में कथित तौर पर ‘बाधा’ डालना ‘बेहद गंभीर’ है. कोर्ट इस बात की जांच करने पर भी सहमति जतायी कि क्या किसी राज्य की कानून प्रवर्तन एजेंसियां (लॉ एनफोर्समेंट एजेंसीज) ​​किसी सीरियर क्रिमिनल ऑफेंस में केंद्रीय जांच एजेंसी की इन्क्वाइरी में हस्तक्षेप कर सकती हैं.

I-PAC Raid Case: 8 जनवरी को कोलकाता में पड़े थे छापे

सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले 8 जनवरी को राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पैक पर छापा मारने वाले एजेंसी के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी पर रोक लगा दी थी. उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में ईडी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर रोक लगाते हुए राज्य पुलिस को छापेमारी की सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ममता बनर्जी, बंगाल सरकार और डीजीपी को भेजा गया था नोटिस

इसने ईडी की उन याचिकाओं पर ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल सरकार, डीजीपी राजीव कुमार और शीर्ष पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी किया था, जिनमें आई-पैक परिसर में छापेमारी में कथित तौर पर बाधा डालने के आरोप में उनके खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की गयी थी. ईडी ने यह भी आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी छापेमारी वाली जगहों में घुस गयीं और आई-पैक के परिसर से भौतिक दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित ‘अहम’ सबूत अपने साथ ले गयीं. मामले की जांच में बाधा डाली और हस्तक्षेप किया.

इसे भी पढ़ें

I-PAC Raid Case: ममता बनर्जी को जेल भेजो, बोले गिरिराज सिंह, ईडी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अब 10 को

आई-पैक रेड केस : मुश्किल में ममता बनर्जी! सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, पढ़ें ईडी और टीएमसी चीफ के वकीलों की दलीलें

I-PAC के ठिकानों पर ED Raid केस में बंगाल पुलिस और सरकार एक्शन में, सुप्रीम कोर्ट में कैवियट, कोलकाता में जांच

आई-पैक पर ईडी रेड केस में कलकत्ता हाईकोर्ट में तृणमूल की याचिका डिस्पोज, भाजपा ने ममता बनर्जी पर बोला हमला

The post ममता बनर्जी के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुनवाई 18 मार्च को appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News