होली की बधाई देने निकला था, बेरहम भीड़ ने कर दी पिटाई, धनबाद में ‘बच्चा चोर’ की अफवाह ने मचाया कोहराम

होली की बधाई देने निकला था, बेरहम भीड़ ने कर दी पिटाई, धनबाद में ‘बच्चा चोर’ की अफवाह ने मचाया कोहराम

Dhanbad Crime News, धनबाद : झारखंड के धनबाद में बच्चा चोरी की एक बार फिर ग्रामीणों की भीड़ ने बच्चा चोरी की अफवाह में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी. घटना मटकुरिया श्मशान घाट के पास गुरुवार सुबह की है. जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बच्चा चोरी के शक में एक व्यक्ति को पकड़ लिया. सोशल मीडिया और इलाके में “बच्चा चोर” की अफवाह तेजी से फैली हुई है, जिस कारण लोगों ने बगैर पुष्टि के ही उसके साथ मारपीट कर दी.

पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर किया स्थिति नियंत्रित

घटना की सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना के प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने तत्काल मामले की जांच शुरू की. जांच में सामने आया कि पकड़ा गया व्यक्ति एक ट्रांसजेंडर है, जो होली के अवसर पर घर-घर जाकर शुभकामनाएं देने का काम करता है.

Also Read: झारखंड विधानसभा में उठा खरसावां को एनएच-33 से जोड़ने का मुद्दा, विधायक दशरथ गागराई ने की मांग

पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

पुलिस ने जब उसकी पोटली की तलाशी ली तो उसमें से कोई भी आपत्तिजनक या संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ. इसके बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि बच्चा चोरी की खबर पूरी तरह से अफवाह थी और इसका कोई आधार नहीं है. थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति पर संदेह होने की स्थिति में सीधे 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दें, न कि खुद कानून हाथ में लें. उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों और विधि-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद से इलाके में शांति बहाल है.

Also Read: झारखंड के जंगलों में 11817 बिल्लियों का बसेरा, कैमरों से कराया गया सर्वे

The post होली की बधाई देने निकला था, बेरहम भीड़ ने कर दी पिटाई, धनबाद में ‘बच्चा चोर’ की अफवाह ने मचाया कोहराम appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!