Police Week 2026: छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचने की सीख, OTP शेयर करने पर सख्त चेतावनी

Police Week 2026: छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचने की सीख, OTP शेयर करने पर सख्त चेतावनी

बिहार पुलिस सप्ताह : स्कूल-कॉलेजों में साइबर सुरक्षा अभियान

छात्रों को ऑनलाइन ठगी, OTP फ्रॉड और 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी


RxTv BHARAT | दरभंगा | 23 फरवरी 2026

 

छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए
OTP, फर्जी लिंक और ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने की सलाह
Cyber Helpline 1930 और Dial 112 की उपयोगिता समझाई गई

Police Week 2026: छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचने की सीख, OTP शेयर करने पर सख्त चेतावनी

RxTv BHARAT : बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
जमालपुर, मनिगाछी, बड़गांव, भालपट्टी और घनश्यामपुर थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने स्कूल, कॉलेज एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।

इस दौरान छात्रों को ऑनलाइन सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी अनजान कॉल या लिंक पर भरोसा न करें और किसी भी स्थिति में OTP साझा न करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करने की सलाह दी गई।

Police Week 2026: छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचने की सीख, OTP शेयर करने पर सख्त चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने डायल 112 आपातकालीन सेवा, महिला एवं बाल सशक्तिकरण तथा डिजिटल सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की। वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया गया ताकि वे खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं में जागरूकता बढ़ेगी और साइबर अपराध पर प्रभावी रोक लगेगी।

📢 ऐसी ही सरकारी अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए अभी जुड़ें RxTv BHARAT WhatsApp ग्रुप से


👉 Join Now

Bihar Police News, Cyber Crime Awareness, Police Week 2026, Online Safety Tips, Student Awareness, Darbhanga News

#BiharPolice #CyberCrime #OnlineSafety #PoliceWeek #Darbhanga #StudentAwareness #BreakingNews #RxTvBHARAT

शेयर करे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!