🚨 Darbhanga NDPS Case: 10 साल की जेल और ₹50,000 जुर्माना, नशा तस्कर को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा
✔ NDPS एक्ट के तहत 10 साल का कठोर कारावास
✔ ₹50,000 जुर्माना, नहीं देने पर 3 माह अतिरिक्त जेल
✔ स्पीडी ट्रायल में पुलिस को बड़ी सफलता
दरभंगा जिले में नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दरभंगा पुलिस ने एक अहम सफलता हासिल की है।
NDPS एक्ट के तहत दर्ज मामले में स्पीडी ट्रायल के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए कड़ी सजा सुनाई है।
नगर थाना कांड संख्या 169/2022 में धारा 21(B) NDPS Act के तहत सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश NDPS एक्ट सह एडीजे–प्रथम दरभंगा की अदालत ने
झुनु कुमार मंडल को 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं ₹50,000 अर्थदंड की सजा सुनाई है।
यदि अर्थदंड जमा नहीं किया जाता है तो आरोपी को 3 महीने की अतिरिक्त जेल काटनी होगी।
मामले में विशेष लोक अभियोजक द्वारा मजबूत पैरवी की गई, जिसके बाद 24 फरवरी 2026 को सजा सुनाई गई।
दरभंगा पुलिस ने बताया कि हत्या, पॉक्सो, अपहरण, मद्यनिषेध और NDPS जैसे गंभीर मामलों में स्पीडी ट्रायल जारी रहेगा और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
Darbhanga Police, NDPS Act Case, Bihar Crime News, Court Conviction, Drug Trafficking Case, Bihar Breaking News
#Darbhanga #NDPSAct #BiharPolice #CrimeNews #CourtVerdict #RxTvBharat #BreakingNews




