राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को डालसा सचिव ने पैरा लीगल वालंटियर के साथ बैठक में दिये निर्देश लखीसराय. जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय के सचिव विधानंद सागर ने गुरुवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में पैरा लीगल वालंटियर की बैठक की. बैठक में आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया. जो पीएलवी नोटिस बना रहे है, उन्हें यह निर्देश दिया गया कि वे शत प्रतिशत अभिलेखों में नोटिस बनायें व कार्यालय को समय पर प्राप्त करायें, ताकि 14 मार्च के पूर्व नोटिस तमिला कराया जा सके. इसके साथ ही अग्रतर राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी का प्रचार करने का निर्देश दिया गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!The post राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने दिये निर्देश appeared first on Prabhat Khabar.





