14 मार्च लोक अदालत: मिनटों में केस खत्म, जनता को मिलेगा तुरंत न्याय

14 मार्च लोक अदालत: मिनटों में केस खत्म, जनता को मिलेगा तुरंत न्याय

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, दरभंगा में हजारों मामलों के ऑन-द-स्पॉट निपटारे की तैयारी

प्रधान जिला जज की समीक्षा बैठक, ग्राम कचहरी से अधिक से अधिक मामलों को भेजने का निर्देश

दरभंगा | बिहार | 27 फरवरी 2026

  • 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
  •  मध्यस्थता व सुलह से मामलों का त्वरित और मुफ्त निपटारा
  •  ग्राम कचहरी के लंबित मामलों को प्राथमिकता से भेजने का निर्देश

दरभंगा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री शिव गोपाल मिश्र की अध्यक्षता में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिक से अधिक मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया।

उन्होंने कहा कि लोक अदालत और मध्यस्थता दोनों ही विवाद निपटारे की सर्वोत्तम वैकल्पिक व्यवस्था है, जिससे लोगों को कम समय और कम खर्च में न्याय मिल सकता है। पक्षकार मार्च के अंतिम सप्ताह तक संबंधित न्यायालय में मध्यस्थता के लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि 14 मार्च को सुलह योग्य मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा किया जाएगा।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम ने अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित कर ग्राम कचहरी के सभी मामलों को लोक अदालत में भेजने का निर्देश दिया। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने शमनीय आपराधिक मामलों की सूची तैयार कर कार्यालय को उपलब्ध कराने की बात कही। बैठक में सभी प्रखंडों के बीपीआरओ एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

📢 ताजा खबर सबसे पहले पाएं

RxTv BHARAT WhatsApp ग्रुप जॉइन करें

👉 Join Now

#DarbhangaNews #LokAdalat #BiharCourt #LegalAid #CourtSettlement #RxTvBHARAT #HighCPCNews
शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!