🌙 नन्हीं रोज़ेदार का बड़ा हौसला
6 साल की रुक़य्या ने रखा पूरा रोज़ा, परिवार ने दी दुआएं
- 6 साल की बच्ची ने सहरी से इफ्तार तक रखा रोज़ा
- पूरे गांव में बनी प्रेरणा और आस्था की मिसाल
- परिवार ने लंबी उम्र व उज्ज्वल भविष्य की मांगी दुआ
RxTv BHARAT |📍 दरभंगा, बिहार :
दरभंगा जिले के खरुआ गांव से एक बेहद प्यारी और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। यहां की मात्र 6 साल की मासूम रुक़य्या रहमत ने रमज़ान के पाक महीने में पूरा रोज़ा रखकर सबका दिल जीत लिया।
इतनी छोटी उम्र में रोज़ा रखना आसान नहीं होता, लेकिन रुक़य्या ने सुबह सहरी से लेकर शाम के इफ्तार तक पूरे सब्र, हिम्मत और मुस्कान के साथ अपना रोज़ा पूरा किया। उसकी लगन और जज़्बा देखकर परिवार और मोहल्ले के लोग भी भावुक हो गए।
ननिहाल और ददिहाल के सभी लोगों ने बच्ची की सेहत, लंबी उम्र और कामयाबी के लिए दुआ की। रुक़य्या के मामा मो. शमशाद ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर बहुत फख्र है और अल्लाह उसे हर मुकाम पर कामयाबी दे।
सच ही है — आस्था और इबादत की कोई उम्र नहीं होती।




