होली पर दरभंगा में हाई अलर्ट 500+ स्थलों पर दंडाधिकारी-पुलिस तैनात

होली पर दरभंगा में हाई अलर्ट  500+ स्थलों पर दंडाधिकारी-पुलिस तैनात

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

होली पर दरभंगा में हाई अलर्ट 500+ स्थलों पर दंडाधिकारी-पुलिस तैनात

02–05 मार्च तक 24 घंटे कंट्रोल रूम, QRT टीम सक्रिय, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

RxTv BHARAT | दरभंगा | 28 फरवरी 2026

🔹 500 से अधिक स्थानों पर दंडाधिकारी व हजारों पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति

🔹 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष 02–05 मार्च तक संचालित रहेगा

🔹 सोशल मीडिया अफवाह, डीजे व लाउडस्पीकर पर सख्त निगरानी

होली पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की है।
जिला दण्डाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेश के तहत पूरे जिले में 500 से अधिक संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और हजारों पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

02 मार्च को होलिका दहन तथा 04/05 मार्च को होली मनाई जाएगी। पर्व के दौरान झुमटा और बसिऔरा जुलूस को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी।
सभी थानाध्यक्षों, बीडीओ और अंचल अधिकारियों को आसूचना संकलन कर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सदर, बेनीपुर और बिरौल में क्यूआरटी (Quick Response Team) 24 घंटे सक्रिय रहेगी। भीड़ नियंत्रण के लिए हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, आंसू गैस दस्ता और अतिरिक्त बल तैनात रहेगा।
संवेदनशील चौक-चौराहों पर सीसीटीवी, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की व्यवस्था की गई है।

बिना अनुमति लाउडस्पीकर के प्रयोग पर रोक लगाई गई है। सभी डीजे संचालकों से लिखित शपथ ली जाएगी कि वे अश्लील गाने नहीं बजाएंगे।
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा।

📞 जिला नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन: 06272-240600

📲 ताजा खबर सबसे पहले पाएं

RxTv BHARAT WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

RxTv BHARAT
👉 अभी जॉइन करें

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!