होली पर्व को शांतिपूर्ण मनाने के लिए दरभंगा प्रशासन अलर्ट

होली पर्व को शांतिपूर्ण मनाने के लिए दरभंगा प्रशासन अलर्ट

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

होली पर्व को शांतिपूर्ण मनाने के लिए दरभंगा प्रशासन अलर्ट

डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक

24 घंटे सतर्क रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस

● सभी दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी 24×7 ड्यूटी पर तैनात

● संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल, CCTV व वीडियोग्राफी व्यवस्था

● सोशल मीडिया अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई का निर्देश

RxTv BHARAT | दरभंगा | रविवार 1 मार्च 2026 :

होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज एनआईसी दरभंगा से जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी ऑनलाइन जुड़े।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि होली के दौरान सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में 24 घंटे सक्रिय एवं सतर्क रहें तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

होली पर्व को शांतिपूर्ण मनाने के लिए दरभंगा प्रशासन अलर्ट

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग कर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरा, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) एवं पुलिस केंद्र को आवश्यक बल की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शांति समिति के सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेंगे।

होली पर्व को शांतिपूर्ण मनाने के लिए दरभंगा प्रशासन अलर्ट

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे होली का त्योहार भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

📲 WhatsApp पर सबसे तेज खबरें पाएं

RxTv BHARAT
👉 अभी ग्रुप जॉइन करें

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!