आंगनबाड़ी बच्चों को 1000 पोशाक वितरित, जीविका दीदियों की अनोखी पहल

आंगनबाड़ी बच्चों को 1000 पोशाक वितरित, जीविका दीदियों की अनोखी पहल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आंगनबाड़ी बच्चों को 1000 पोशाक वितरित, जीविका दीदियों की अनोखी पहल

दरभंगा में महिला सशक्तिकरण के साथ बच्चों को मिला नया आत्मविश्वास

बहादुरपुर प्रखंड के देकुली पंचायत आंगनबाड़ी केन्द्र में वितरण कार्यक्रम

लगभग 1000 बच्चों के लिए तैयार गुणवत्तापूर्ण पोशाक

जीविका दीदियों को स्थानीय रोजगार व महिला आत्मनिर्भरता को बढ़ावा

RxTv BHARAT | रविवार 01 मार्च 2026 :
बहादुरपुर प्रखंड के देकुली पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र देकुली पूर्वी–पश्चिम (केन्द्र कोड–167) में आज जीविका दीदियों द्वारा तैयार पोशाकों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लगभग एक हजार बच्चों के लिए तैयार पोशाकों का वितरण किया गया।

आंगनबाड़ी बच्चों को 1000 पोशाक वितरित, जीविका दीदियों की अनोखी पहल

कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. ऋचा गार्गी की उपस्थिति ने बच्चों और जीविका समूह की महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। नए पोशाक पहनकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अभिभावकों ने कहा कि इससे बच्चों में विद्यालय के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

जीविका दीदियों ने अपने सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्रों में मेहनत और लगन से पोशाक तैयार किए हैं। पारदर्शी वितरण से महिलाओं में आत्मनिर्भरता का गर्व साफ झलक रहा था। केंद्र पर अध्ययनरत 25 बच्चों को प्रतीकात्मक रूप से पोशाक वितरित किए गए।

आंगनबाड़ी बच्चों को 1000 पोशाक वितरित, जीविका दीदियों की अनोखी पहल

डॉ. गार्गी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश तथा जीविका के दिशा-निर्देशों के तहत यह पहल की गई है। कुल 1000 पोशाक विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के बीच वितरित किए जा रहे हैं। यह पहल दोहरा लाभ दे रही है—बच्चों को आवश्यक पोशाक और महिलाओं को स्थायी रोजगार।

कार्यक्रम में गैर कृषि प्रबंधक अशोक रंजन, बीपीएम सुकेश मिश्रा, संचार प्रबंधक राजा सागर, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ रवि कुमार सहित कई अधिकारी और जीविका दीदियां उपस्थित रहीं। सभी ने इसे महिला सशक्तिकरण एवं सामुदायिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

📲 WhatsApp पर सबसे तेज खबरें पाएं

RxTv BHARAT
👉 अभी ग्रुप जॉइन करें

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!