दरभंगा में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह
विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल द्वारा राम भक्तों व संगठनों का सम्मान, सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी
RxTv BHAT | दरभंगा|01 मार्च 2026
▪ अध्यक्षता – राजीव प्रकाश मधुकर
▪ सम्मानित संस्थाएं – मंदिर, व्यायामशाला, समितियां व व्यवसायी
▪ संदेश – सामाजिक समरसता, राष्ट्रभक्ति व संगठन एकता
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, जिला दरभंगा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सह जिला मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर ने की। समारोह का शुभारंभ प्रभु श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
इस अवसर पर नगर संचालक दिनेश कुमार मिश्रा, प्रांत गौ-रक्षा अध्यक्ष विजय झा, कामेश्वर यादव, नीलू सहनी, परशुराम शाह, राम मनोहर प्रसाद सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा एवं राम उत्सव संकीर्तन पदयात्रा में आकर्षक झांकियां प्रस्तुत करने वाले राम भक्तों और संगठनों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित संस्थाओं में श्री श्री 108 राम जानकी मंदिर, शिवाजी नगर नवयुवक समिति, मां भगवती व्यायामशाला मदारपुर एवं पंडासराय, अमरनाथ बाबा ग्रुप, श्री राम सेवा समिति, दरभंगा फल एवं सब्जी मंडी के व्यवसायी तथा अन्य सामाजिक व धार्मिक संगठन शामिल रहे।
मुख्य अतिथि दिनेश कुमार मिश्रा ने कहा कि होली सामाजिक समरसता, भाईचारा और राष्ट्रीय एकता का पर्व है। राजीव प्रकाश मधुकर ने होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और प्लास्टिक या कचरा जलाने से बचने की अपील की।
सर्वसम्मति से 19 मार्च को हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में भव्य प्रभात फेरी एवं शोभायात्रा निकालने का निर्णय भी लिया गया। कार्यक्रम में पंकज बारी, परशुराम साह, संदीप राय, दिलीप शाह, विक्की उर्फ राजेश, राजकुमार, रंजीत शाह, अमर सहनी, विकास सहनी, गौतम सिंह, शेखर सहनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने एक-दूसरे को रंग एवं गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।
#Darbhanga #VHP #BajrangDal #HoliMilan #RamBhakt #BiharNews #RxTvBharat




