बहेड़ा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ चार गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बहेड़ा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ चार गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बहेड़ा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ चार गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देशी पिस्टल, कट्टा और 5 मोबाइल बरामद, आर्म्स एक्ट में कांड दर्ज

RxTv BHARAT | दरभंगा | 02 मार्च 2026

🔹 28 फरवरी की शाम गश्ती के दौरान कार्रवाई
🔹 4 आरोपी गिरफ्तार, दो विधि विरुद्ध बालक शामिल
🔹 1 पिस्टल, 1 कट्टा, 5 मोबाइल बरामद
🔹 आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 127/26 दर्ज

बहेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्ती के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 28 फरवरी की संध्या में गश्ती पदाधिकारी पु०अ०नि० मिथिलेश राही को नवादा चौक के पास गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर एक संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल और मोबाइल फोन बरामद हुआ। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (परिक्ष्यमान) के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। आरोपी की निशानदेही पर ग्राम घोंघिया में छापेमारी कर दो और युवकों को गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद मझौरा चौक के समीप एक अन्य युवक को देशी कट्टा और मोबाइल के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और अवैध हथियार रखने के आरोप में कांड दर्ज किया।

गिरफ्तार आरोपी

• सत्यम कुमार सहनी
• सचिन कुमार सहनी
• दो विधि विरुद्ध बालक

बरामद सामान

• एक देशी पिस्टल
• एक देशी कट्टा
• 05 स्मार्ट मोबाइल फोन

छापामारी टीम

प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष, पु०नि० पंकज कुमार, पु०नि० हरिद्वार शर्मा, पु०अ०नि० दीपक कुमार, पु०अ०नि० नरेन्द्र कुमार, पु०अ०नि० अनुराधा, पु०अ०नि० मिथिलेश राही सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध बहेड़ा थाना कांड संख्या 127/26 के तहत धारा 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!