रामगढ़ के नानक इन्क्लेव में भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का सामान, मची अफरा-तफरी

रामगढ़ के नानक इन्क्लेव में भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का सामान, मची अफरा-तफरी

Ramgarh Fire News, रामगढ़ (भगीरथ महतो): रामगढ़ के रांची रोड स्थित नानक इन्क्लेव के शटरिंग में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गयी. आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी. सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने की घटना में शटरिंग में रखा सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जांच में जुटी पुलिस

अपार्टमेंट के मालिक बलजीत सिंह बेदी ने बताया कि आग कैसे लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है. उन्होंने कहा कि कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और कुजू पुलिस को सूचना दी गयी. सभी के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं.

Also Read: पूर्वी सिंहभूम में ‘बच्चा चोरी’ की अफवाह पर बवाल! युवक-युवती को जमकर कूटा, पुलिस ने बचाई जान

The post रामगढ़ के नानक इन्क्लेव में भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का सामान, मची अफरा-तफरी appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!