दरभंगा: बहादुरपुर थाना में पुलिस की बड़ी समीक्षा बैठक

दरभंगा: बहादुरपुर थाना में पुलिस की बड़ी समीक्षा बैठक

नगर पुलिस अधीक्षक ने बहादुरपुर थाना में की अनुसंधान बैठक, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वारंट और कुर्की की कार्रवाई तेज कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का निर्देश

दरभंगा | 07 मार्च 2026 | RxTv BHARAT

दरभंगा के नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा शनिवार को बहादुरपुर थाना में अनुसंधान बैठक आयोजित कर थाना क्षेत्र के लंबित सभी कांडों की समीक्षा की गई। इस बैठक में बहादुरपुर थानाध्यक्ष सहित सभी अनुसंधानकर्ता एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

दरभंगा: बहादुरपुर थाना में पुलिस की बड़ी समीक्षा बैठक

बैठक के दौरान लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। नगर पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को माननीय न्यायालय से वारंट और कुर्की आदेश प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान पर जोर

समीक्षा के दौरान सभी अनुसंधानकर्ताओं को कांडों का गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करने तथा मामलों की कांड दैनिकी को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही माह में निष्पादित होने वाले मामलों को चिन्हित कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।

थाना रिकॉर्ड और पंजी अद्यतन रखने का निर्देश

बैठक में थाना के प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा की गई और सभी पंजी को अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया। नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना में संधारित अभिलेखों का नियमित संधारण और अद्यतन रहना आवश्यक है।

दरभंगा: बहादुरपुर थाना में पुलिस की बड़ी समीक्षा बैठक

गश्ती और कानून व्यवस्था पर विशेष जोर

नगर पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में सघन गश्ती बढ़ाने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही डायल 112 वाहनों को लगातार भ्रमणशील रखने का निर्देश भी दिया गया ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

बैठक के अंत में सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।


Advertisement / News Promotion Contact

अपने व्यवसाय, संस्थान या कार्यक्रम का प्रचार RxTv BHARAT पर करवाने के लिए संपर्क करें:

WhatsApp: +91-9472867520


RxTv BHARAT WhatsApp News Group

दरभंगा और बिहार की ताजा खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें:

👉 यहाँ क्लिक कर जुड़ें

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!