प्रथम हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत सेवा शुरू, इफ्तार के साथ मनाई वर्षगांठ

प्रथम हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत सेवा शुरू, इफ्तार के साथ मनाई वर्षगांठ

प्रथम हॉस्पिटल की पहली वर्षगांठ पर आयुष्मान भारत सेवा का शुभारंभ

इफ्तार के साथ दिया भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश

RxTv BHARAT | बिरौल, 07 मार्च 2026

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

● सुपौल बाजार डुमरी रोड स्थित प्रथम हॉस्पिटल में भव्य समारोह
● आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज सेवा की शुरुआत
● रमजान को देखते हुए अस्पताल परिसर में हुआ इफ्तार
● 200 से अधिक मुस्लिम भाइयों ने इफ्तार में लिया हिस्सा
● सांस्कृतिक कार्यक्रम में मिथिला के कलाकारों ने किया मनोरंजन

बिरौल। सुपौल बाजार डुमरी रोड स्थित प्रथम हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी सेंटर की स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अस्पताल परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयुष्मान भारत योजना के तहत चिकित्सा सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया तथा केक काटकर प्रथम वर्षगांठ मनाई गई।

 

प्रथम हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत सेवा शुरू, इफ्तार के साथ मनाई वर्षगांठ

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और केक काटकर किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी, जदयू के जिला उपाध्यक्ष संजीव झा, मिंटू झा, भाजपा के पूर्वी जिला अध्यक्ष विनय पासवान तथा बिरौल थाना अध्यक्ष चंद्रमणि मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर आयुष्मान भारत सेवा का शुभारंभ किया।

प्रथम हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत सेवा शुरू, इफ्तार के साथ मनाई वर्षगांठ

कार्यक्रम से पहले रमजान के पवित्र महीने को देखते हुए अस्पताल परिसर में इफ्तार का आयोजन किया गया। इस इफ्तार में अस्पताल के मुस्लिम डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ-साथ सभी समाज के लगभग 200 से अधिक मुस्लिम भाइयों ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

 

प्रथम हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत सेवा शुरू, इफ्तार के साथ मनाई वर्षगांठ

अस्पताल के निदेशक डॉ. इरफान अंसारी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि अब अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों का इलाज शुरू किया जाएगा। जिन लोगों का अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बना है, वे अस्पताल आकर निःशुल्क अपना कार्ड बनवा सकते हैं और योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।

मुख्य अतिथि संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि केवल एक वर्ष के भीतर इस अस्पताल ने पूरे क्षेत्र को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की नई सौगात दी है। उन्होंने कहा कि आईसीयू, नीकू और डायलिसिस जैसी आधुनिक सुविधाओं के साथ अब आयुष्मान योजना शुरू होने से गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

इस दौरान सभी अतिथियों ने अस्पताल के संस्थापक डॉ. राजेश झा, निदेशक डॉ. इरफान अंसारी तथा डॉ. फैजुल हसन के प्रयासों और दूरदर्शी सोच की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में बड़े शहरों जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना एक सराहनीय पहल है।

 

प्रथम हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत सेवा शुरू, इफ्तार के साथ मनाई वर्षगांठ

समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें मिथिला के सुप्रसिद्ध गायक आयुष्मान शेखर और शिवानी झा की टीम ने अपने गीतों से उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस अवसर पर अस्पताल के संस्थापक डॉ. राजेश झा ने डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, गार्ड, स्वीपर एवं अन्य कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल की सफलता में सभी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में अस्पताल ने 50 से अधिक हाई रिस्क एक्सीडेंटल मरीजों का सफल इलाज कर उनकी जान बचाई है। अब आयुष्मान कार्ड की सुविधा शुरू होने से गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को इलाज में आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।

कार्यक्रम का मंच संचालन केशव चौधरी ने किया तथा अंत में सभी अतिथियों और आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया गया।

ताज़ा खबरों के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

RxTv BHARAT

WhatsApp Join

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!