17 से 20 मार्च दरभंगा में जॉब कैम्प, 18 हजार तक सैलरी

17 से 20 मार्च दरभंगा में जॉब कैम्प, 18 हजार तक सैलरी


Job Interview Camp Employment Bihar

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरभंगा में 17 से 20 मार्च तक जॉब कैम्प, 100 पदों पर होगी भर्ती

10वीं से ग्रेजुएट तक के युवाओं के लिए मौका, इंटरव्यू देकर पा सकते हैं नौकरी

RxTv BHARAT | दरभंगा | 12 मार्च 2026

दरभंगा के युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर सामने आया है। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय दरभंगा के माध्यम से Abacus Corporate Pvt. Ltd द्वारा 17, 18, 19 और 20 मार्च को जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

Job Interview Recruitment Camp

सहायक निदेशक (नियोजन) ने बताया कि इस जॉब कैम्प में विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

• 17 मार्च – M2S KYP Center, बहादुरपुर (KM Tank, लहेरियासराय)
• 18 मार्च – केवटी प्रखण्ड
• 19 मार्च – जाले (SDC) KYP Center
• 20 मार्च – तारडीह (SDC) KYP Center
• समय – सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक

इस जॉब कैम्प के माध्यम से Machine Operator, Picker, Packer और Quality Associate पदों के लिए कुल 100 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

Job Opportunity Recruitment

इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, आईटीआई और ग्रेजुएशन पास पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

कंपनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को 11,000 से 18,000 रुपये (CTC) तक वेतन के साथ EPF, ESIC, Canteen, Dress और Transportation जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

बताया गया कि चयनित अभ्यर्थियों को दरभंगा में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे स्थानीय युवाओं को अपने ही जिले में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

सहायक निदेशक ने बताया कि जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है।
इच्छुक अभ्यर्थी NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर या नियोजनालय कार्यालय में आकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

जॉब कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 5 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।

अधिकारियों ने बताया कि जॉब कैम्प में भाग लेना पूरी तरह निःशुल्क है और अधिक से अधिक युवाओं से इसमें शामिल होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

RxTv BHARAT WhatsApp चैनल से जुड़ें और सबसे पहले पाएं बिहार की बड़ी खबरें

Join RxTv BHARAT

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!