धनबाद के असर्फी अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, बिल के लिए शव को बनाया बंधक, मेयर ने दूर किया विवाद

धनबाद के असर्फी अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, बिल के लिए शव को बनाया बंधक, मेयर ने दूर किया विवाद

Dhanbad Asarfi Hospital, धनबाद : धनबाद स्थित असर्फी अस्पताल में गुरुवार को एक मरीज की मौत के बाद घंटों हंगामा होता रहा. मृतक की पहचान डिगावाडीह निवासी संजीत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के रूप में हुई है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीढ़ी से गिरने के बाद कराया गया था भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार संजीत सिंह करीब आठ दिन पहले अपने घर में सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये थे. इसके बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां पिछले आठ दिनों से उनका उपचार चल रहा था. गुरुवार को इलाज के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी. डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका.

बिल भुगतान को लेकर बढ़ा विवाद

मरीज की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच बकाया बिल को लेकर विवाद हो गया. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने बकाया राशि जमा होने तक शव देने से इनकार कर दिया. इससे नाराज होकर परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया.

Also Read: झारखंड की साहित्यकार डॉ. शकुंतला मिश्र को बड़ा सम्मान, गिरधारी रामगंजू स्मृति सम्मान- 2026 से नवाजा जायेगा

मेयर के हस्तक्षेप से मामला शांत

घटना की जानकारी मिलने पर मेयर संजीव सिंह अस्पताल पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया. लंबी बातचीत के बाद मेयर ने बकाया बिल की पूरी राशि देने की घोषणा की, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया. इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गये.

मेयर संजीव सिंह ने प्रबंधन से की मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील

मेयर संजीव सिंह ने कहा कि ऐसी संवेदनशील परिस्थितियों में अस्पताल प्रबंधन को मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए, ताकि शोकाकुल परिजनों को अतिरिक्त परेशानी का सामना न करना पड़े.

Also Read: यमराज से हुई सीधी भिड़ंत! साहिबगंज रोड पर ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे, दो घरों के बुझ गये चिराग

The post धनबाद के असर्फी अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, बिल के लिए शव को बनाया बंधक, मेयर ने दूर किया विवाद appeared first on Prabhat Khabar.

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!