PACS Election 2026: दरभंगा में मतदान कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

PACS Election 2026: दरभंगा में मतदान कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

दरभंगा में पैक्स चुनाव को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

मतदान और मतगणना कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, प्रशासन की तैयारी तेज

RxTv BHARAT | दरभंगा | 12 मार्च 2026

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरभंगा जिले में आगामी पैक्स निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 मार्च से 12 मार्च 2026 तक प्रेक्षागृह, लहेरियासराय में आयोजित किया गया, जिसमें मतदान और मतगणना से जुड़े कर्मियों एवं अधिकारियों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

PACS Election 2026: दरभंगा में मतदान कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार के निर्देश पर आयोजित इस प्रशिक्षण में पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी सहित पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, मतगणना पर्यवेक्षक और मतगणना सहायकों को मतदान प्रक्रिया, मतपेटिका संचालन और प्रपत्र भरने की
प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

• PACS चुनाव 2026 को लेकर 3 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
• लहेरियासराय प्रेक्षागृह में 10 से 12 मार्च तक चला प्रशिक्षण
• मतदान और मतगणना कर्मियों को दी गई विशेष जानकारी
• मतपेटिका संचालन और प्रपत्र भरने का Hands-on प्रशिक्षण
• प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों की टीम रही मौजूद

प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मियों को मतपेटिका के उपयोग, मतदान केंद्र पर होने वाली प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्रों के सही तरीके से भरने और मतगणना की विधि के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही प्रशिक्षण स्थल पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की गई, ताकि कर्मियों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सहायता मिल सके।

जिला प्रशासन ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न कोषांगों को जिम्मेदारी दी थी। इस दौरान वाहन, स्वास्थ्य, सुरक्षा, विद्युत, अग्निशमन और अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया गया, ताकि प्रशिक्षण कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

PACS Election 2026: दरभंगा में मतदान कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत मतदान कर्मियों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करें, जिससे पैक्स निर्वाचन-2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

ताजा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

RxTv BHARAT

WhatsApp Join

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!