दरभंगा में बवाल के बाद एक्शन, CCTV ड्रोन फुटेज से चिन्हित होंगे उपद्रवी

दरभंगा में बवाल के बाद एक्शन, CCTV ड्रोन फुटेज से चिन्हित होंगे उपद्रवी

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

📅 23 जुलाई 2026 | 🏷️ दरभंगा | 🚨 कानून व्यवस्था

RxTv BHARAT

दरभंगा में छात्र प्रदर्शन के बाद बवाल, पथराव पर पुलिस का लाठीचार्ज; 5 हिरासत में, आयोजकों पर भी होगी कार्रवाई

दरभंगा। छात्र आंदोलन के समर्थन में निकाला गया विरोध मार्च प्रशासन की कड़ी निगरानी में कर्पूरी चौक, बेंता, लहेरियासराय टावर होते हुए कलेक्ट्रेट गेट तक पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से पहुंचा। प्रदर्शन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुआ और जुलूस वापस लौटने लगा। इसी दौरान हाजमा चौक के पास भीड़ में मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

दरभंगा में बवाल के बाद एक्शन, CCTV ड्रोन फुटेज से चिन्हित होंगे उपद्रवी

स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज किया और भीड़ को तितर-बितर कर दिया। कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही डीआईजी मनोज तिवारी, जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी मौके पर पहुंचे। उनके नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई और हालात पर शीघ्र नियंत्रण पा लिया गया।

दरभंगा में बवाल के बाद एक्शन, CCTV ड्रोन फुटेज से चिन्हित होंगे उपद्रवी

मीडिया से बातचीत में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि प्रशासन को पहले से जुलूस की सूचना थी। इसी को देखते हुए पूरे रूट पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। उन्होंने कहा कि जुलूस कलेक्ट्रेट गेट तक पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से पहुंचा, वहां प्रदर्शन किया और उसके बाद भी शांतिपूर्वक वापस लौट रहा था। लेकिन डिस्पर्सल के दौरान हाजमा चौक के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित किया।

दरभंगा में बवाल के बाद एक्शन, CCTV ड्रोन फुटेज से चिन्हित होंगे उपद्रवी

डीएम ने बताया कि पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी एवं ड्रोन फुटेज के आधार पर उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है तथा उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि जुलूस का नेतृत्व करने वालों की जिम्मेदारी थी कि प्रदर्शन समाप्त होने के बाद भीड़ का शांतिपूर्ण ढंग से डिस्पर्सल सुनिश्चित करें। यदि आयोजक अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध भी विधि-सम्मत एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी।

दरभंगा में बवाल के बाद एक्शन, CCTV ड्रोन फुटेज से चिन्हित होंगे उपद्रवी
फ़ोटो : पथराव के बाद सड़क पर पड़े पथर

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि प्रशासन ने इस पूरे घटनाक्रम को अत्यंत गंभीरता से लिया है। कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

मुख्य बातें

  • शांतिपूर्ण छात्र मार्च के बाद हाजमा चौक के पास पथराव।
  • स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
  • 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी।
  • सीसीटीवी और ड्रोन फुटेज से उपद्रवियों की होगी पहचान।
  • आयोजकों की भूमिका की भी जांच, दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई।

📰 सम्बन्धित खबर

  • NEET पेपर लीक के विरोध में दरभंगा में छात्रों का आक्रोश मार्च।
  • एमएसयू ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर जताया विरोध।
  • दरभंगा में किसानों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर निकाला प्रतिरोध मार्च।

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें

दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।


👉 WhatsApp Group Join करें

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!