अलीनगर थाना का औचक निरीक्षण ग्रामीण एसपी ने दिए सख्त निर्देश

अलीनगर थाना का औचक निरीक्षण ग्रामीण एसपी ने दिए सख्त निर्देश
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
📍 दरभंगा   |   📅 17.09.2025  |  क्राइम

अलीनगर थाना का ग्रामीण एसपी ने किया औचक निरीक्षण

संगीन आपराधिक घटनाओं व लंबित मामलों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश, फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी पर जोर

दरभंगा। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा आज दिनांक-17.09.2025 को अलीनगर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थानाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अलीनगर थाना का औचक निरीक्षण ग्रामीण एसपी ने दिए सख्त निर्देश

थाने में संधारित पंजियों क्रमश:- आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आर०टी०आई पंजी, महिला हेल्प डेक्स, लोकशिकायत पंजी, मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, ओoडीo जाँच, हाजत सुरक्षा, चार्जशीट, स्टेशन डायरी समेत अभिलेखों की जांच की गई।

संगीन मामलों और लंबित कांडों की समीक्षा

हत्या, लूट, डकैती, जैसी संगीन आपराधिक घटनाएं व लंबित मामलों को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिये गए। पुलिस पदाधिकारियों को कांडों में फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने, वाहन चेकिंग, रात्रि गश्ती, बैंक एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस रहने का निर्देश दिया गया।

अलीनगर थाना का औचक निरीक्षण ग्रामीण एसपी ने दिए सख्त निर्देश

थानाध्यक्ष को पूर्व से लंबित मामलों का यथाशीघ्र निबटारा करने, वारंटियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया।

वैज्ञानिक और फॉरेंसिक तरीके से जांच के निर्देश

अनुसंधानकर्ता को नये आपराधिक कानून के अनुसार कांडों की जांच करने, वैज्ञानिक व फॉरेंसिक तरीके से साक्ष्य संकलित करने का निर्देश दिया गया। थाने के विभिन्न मामलों के अनुसंधानकर्ता से कांडों के बारे में जानकारी ली गई।

शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक के निर्देश

थानाध्यक्ष को आपराधिक प्रवृति के लोगों पर कड़ी नजर रखने, शराब व मादक पदार्थ की तस्करी पर पूर्णत: रोक लगाने का निर्देश दिया गया।

कार्य में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

📌 मुख्य बातें
  • अलीनगर थाना का ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया।
  • थाने की विभिन्न पंजियों और अभिलेखों की जांच की गई।
  • फरार अभियुक्तों और वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
  • वाहन चेकिंग, रात्रि गश्ती और बैंक-एटीएम सुरक्षा को लेकर चौकसी का निर्देश।
  • शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्ण रोक के निर्देश दिए गए।
  • लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
Journalist Rohit | Editor-In-Chief
📞 9472867520
© 2026 RxTv BHARAT — All Rights Reserved
शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!