RX TV BHARAT
सच्ची खबर, सबसे पहले
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!🚨 सरकारी स्कूलों की जमीन पर बड़ा फैसला!
अतिक्रमण हटाने और चाहरदीवारी निर्माण का निर्देश, प्रशासन में मची हलचल

RxTv BHARAT | दरभंगा: दिशा समिति की बैठक में इस बार सरकारी स्कूलों की जमीन का मामला जोरदार तरीके से उठा। बैठक में सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी हाई स्कूल, मिडिल स्कूल और अन्य सरकारी जमीनों को चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
सांसद ने कहा कि सरकारी जमीनों पर कब्जा किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित मामलों को अब तेजी से निपटाया जाए।

बैठक में स्कूल परिसरों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई। सांसद ने सभी विद्यालयों में चाहरदीवारी निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा मजबूत हो सके।
🏫 प्रशासन में बढ़ी हलचल
बैठक में अधिकारियों से स्कूलों की जमीन की अद्यतन रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराने को कहा गया। इसके साथ ही सरकारी जमीनों का प्रखंडवार बुकलेट तैयार करने का भी फैसला लिया गया।
दिशा बैठक के बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन में हलचल तेज हो गई है। अब लोगों को उम्मीद है कि लंबे समय से चले आ रहे अतिक्रमण विवादों पर जल्द कार्रवाई होगी।





