🔴 LATEST NEWS
दरभंगा में 513 लीटर विदेशी शराब बरामद, कीमत छह लाख से अधिकदरभंगा में एसएसपी की अपराध गोष्ठी: लंबित कांडों और नशे के कारोबार पर सख्तीदरभंगा छठ पूजा 2026: खतरनाक घाटों पर गोताखोर और आपदा मित्र तैनातदरभंगा छठ पूजा 2026: घाटों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और पुलिस तैनातीदरभंगा लूटकांड का खुलासा: 62 किलो चांदी बरामद, पांच गिरफ्तारदरभंगा हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामददरभंगा में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जलाई गई जागरूकता की लौ, निकाली गई रैलीदरभंगा में छठ घाटों की सुरक्षा पर डीडीसी सख्त, लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

बहेड़ी गोलीकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार | Darbhanga Crime News

बहेड़ी गोलीकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार | Darbhanga Crime News

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

📅 21 जुलाई 2026 | 🏷️ दरभंगा | 🚔 अपराध समाचार

RxTv BHARAT

बहेड़ी गोलीकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक और पांच मोबाइल बरामद

दरभंगा। बहेड़ी थाना क्षेत्र के ददरवाड़ा एवं निमौठी चौक के बीच चौधरी मोटर्स के पास संजीव सिंह को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में दरभंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल बरामद किए हैं।

घटना 9 जुलाई 2026 की रात करीब 8:50 बजे हुई थी। निमौठी गांव निवासी संजीव सिंह को दो मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात अपराधकर्मियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था। इस संबंध में बहेड़ी थाना कांड संख्या-521/26 दिनांक 10.07.2026 के तहत धारा-109(1)/316(2)/3(5) BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

बहेड़ी गोलीकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार | Darbhanga Crime News

कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। टीम ने साक्ष्य संकलन और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई शुरू की।

पुलिस अनुसंधान में प्रथम दृष्टया घटना के पीछे पैसे के लेन-देन का विवाद सामने आया है। पुलिस के अनुसार घायल संजीव सिंह द्वारा मो. आसिफ को तीन लाख रुपये कर्ज देने की बात सामने आई है।

जांच के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि घटना को अंजाम देने के लिए ग्राम अनार में बैठक कर रणनीति बनाई गई थी। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता

  • मोहम्मद आसिफ पिता समशेर आलम, ग्राम बसडीहा, थाना हायाघाट, जिला दरभंगा।
  • अनमोल कुमार पिता प्रमोद कुमार राय, ग्राम चेला पचरुखी, थाना कर्पूरीग्राम, जिला समस्तीपुर।
  • सोलित मंडल पिता राम पुकार मंडल, ग्राम चेलवा, थाना सदर, जिला दरभंगा।
  • मानस कुमार लाल पिता कौशलेश लाल, ग्राम मनोरथा, थाना एपीएम, जिला दरभंगा।

बरामदगी

  • लाल रंग का बिना नंबर प्लेट का अपाची मोटरसाइकिल।
  • एक ब्लू रंग का होंडा साइन मोटरसाइकिल।
  • पांच मोबाइल फोन।

पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

छापामारी दल में शामिल सदस्य

  • थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सूरज कुमार गुप्ता।
  • डीआईयू प्रभारी अमृत कुमार।
  • अनुसंधानकर्ता पु०अ०नि० अमित कुमार।
  • पु०अ०नि० रौशन कुमार।
  • तकनीकी शाखा के अन्य कर्मी।
  • थाना के अन्य पुलिसकर्मी।

मुख्य बातें

  • बहेड़ी गोलीकांड में चार अभियुक्त गिरफ्तार।
  • पैसे के लेन-देन के विवाद में घटना होने की बात सामने आई।
  • दो मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल बरामद।
  • SIT और तकनीकी जांच के आधार पर हुई कार्रवाई।
  • अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी।

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें

दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।

👉 WhatsApp Group Join करें

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved

शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News