जनगणना 2027 ट्रेनिंग बेनीपुर | डिजिटल डेटा कलेक्शन और सर्वे तैयारी

जनगणना 2027 ट्रेनिंग बेनीपुर | डिजिटल डेटा कलेक्शन और सर्वे तैयारी

📊 जनगणना 2027 की तैयारी तेज, बेनीपुर में प्रगणकों का विशेष प्रशिक्षण शुरू

RxTv BHARAT | दरभंगा (बेनीपुर), बिहार | 16 अप्रैल 2026

जनगणना 2027 ट्रेनिंग बेनीपुर | डिजिटल डेटा कलेक्शन और सर्वे तैयारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

• जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
• बेनीपुर प्रखंड में 13 से 24 अप्रैल तक चलेगा प्रशिक्षण
• कुल 426 प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण
• डिजिटल मोड, मोबाइल एप और डाटा संकलन पर फोकस

📱 डिजिटल जनगणना और सटीक डाटा संकलन पर विशेष जोर

भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड अंतर्गत प्लस टू जयानन्द उच्च विद्यालय, बहेड़ा में 13 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड चार्ज पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार कर रहे हैं।

जनगणना 2027 ट्रेनिंग बेनीपुर | डिजिटल डेटा कलेक्शन और सर्वे तैयारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए कुल 6 फील्ड ट्रेनरों की नियुक्ति की गई है, जो प्रतिभागियों को जनगणना से जुड़े तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।

पहले बैच का प्रशिक्षण 13 से 16 अप्रैल तक संपन्न हुआ, जिसमें 125 प्रगणक और पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। वहीं दूसरे बैच का प्रशिक्षण 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 117 प्रतिभागियों के शामिल होने की योजना है।

जनगणना 2027 ट्रेनिंग बेनीपुर | डिजिटल डेटा कलेक्शन और सर्वे तैयारी

बेनीपुर प्रखंड में कुल 426 प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि जनगणना 2027 का कार्य पारदर्शी, सटीक और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को डिजिटल माध्यम से डाटा संकलन, मोबाइल एप के उपयोग, घर सूचीकरण एवं अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है। प्रशासन का मानना है कि प्रशिक्षित कर्मियों की सक्रिय भागीदारी से जनगणना कार्य और अधिक प्रभावी बनेगा।

📲 WhatsApp से जुड़ें: RxTv BHARAT अपडेट्स पाने के लिए अभी जुड़ें
Join RxTv BHARAT WhatsApp

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!