Darbhanga: दरभंगा पुलिस का एक्शन, फरार आरोपी और शराब तस्कर गिरफ्तार

Darbhanga: दरभंगा पुलिस का एक्शन, फरार आरोपी और शराब तस्कर गिरफ्तार

दरभंगा पुलिस का सख्त एक्शन: 74 लीटर विदेशी शराब जब्त, NBW वारंटी सहित 4 गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

RxTvBHARAT | दरभंगा | 07 फरवरी 2026

  • 🍾 74.460 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • ⚖️ न्यायालय के NBW वारंटी दो अभियुक्त गिरफ्तार
  • 🚔 अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी

अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से दरभंगा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में केवटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रनवे पुरानी चौक से गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की गई।

केवटी थाना पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में कुल 74.460 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान श्याम लोचन सहनी उर्फ टनटन (पिता – भीम सहनी) एवं आनंद यादव (पिता – संजय यादव), दोनों निवासी समेला, थाना रैयाम, जिला दरभंगा के रूप में हुई है। इस संबंध में केवटी थाना द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में दिनांक 07 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) के आलोक में बहेड़ा थाना पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में नारायण जी ठाकुर (पिता – राजेश ठाकुर) एवं रामलला ठाकुर (पिता – रामपुकर ठाकुर), दोनों निवासी मझौर, थाना बहेड़ा, जिला दरभंगा शामिल हैं।

वहीं, पुलिस निरीक्षक बहादुरपुर के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान फेकला थाना कांड संख्या 07/26 के प्राथमिकी अभियुक्त राजू राम (पिता – किशुन राम), निवासी अनदामा, थाना फेकला, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई फेकला थाना द्वारा की गई।

दरभंगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शराबबंदी कानून के उल्लंघन एवं फरार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन | Sponsored

🚨 अपना समाचार, विज्ञापन और ब्रांड प्रमोशन कराएं 🚨

जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक
RxTvBharat पर पाएं
High Reach • High Trust • High CPC

📞 संपर्क करें: 7857886847


👉 WhatsApp News Group Join करें

Business • Political • Local Ads Accepted

Darbhanga Police Action, Liquor Seizure Darbhanga, NBW Arrest Bihar, Kevati Police, Bahera Police

#DarbhangaPolice #LiquorBanBihar #PoliceAction #NBWArrest #BiharPolice #RxTvBharat

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!