🔴 LATEST NEWS
दरभंगा में 513 लीटर विदेशी शराब बरामद, कीमत छह लाख से अधिकदरभंगा में एसएसपी की अपराध गोष्ठी: लंबित कांडों और नशे के कारोबार पर सख्तीदरभंगा छठ पूजा 2026: खतरनाक घाटों पर गोताखोर और आपदा मित्र तैनातदरभंगा छठ पूजा 2026: घाटों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और पुलिस तैनातीदरभंगा लूटकांड का खुलासा: 62 किलो चांदी बरामद, पांच गिरफ्तारदरभंगा हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामददरभंगा में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जलाई गई जागरूकता की लौ, निकाली गई रैलीदरभंगा में छठ घाटों की सुरक्षा पर डीडीसी सख्त, लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

दरभंगा में 121 किलो गांजा जैसा पदार्थ बरामद वाजितपुर में चार बोरे मिले

दरभंगा में 121 किलो गांजा जैसा पदार्थ बरामद वाजितपुर में चार बोरे मिले
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
📅 14 सितंबर 2026   |   📍 दरभंगा   |   🏷️ क्राइम

Rxtv brand logo

दरभंगा में 121.250 किलो गांजा जैसा पदार्थ बरामद

वाजितपुर थाना क्षेत्र में अलीनगर वाली के घर छापेमारी, चार प्लास्टिक बोरों में मिला पदार्थ

दरभंगा पुलिस के अनुसार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पटना एवं स्थानीय स्तर पर आसूचना संकलन के क्रम में सूचना मिली कि लालटून साह, पिता सूरज साह, ग्राम मैना रहिका, थाना वाजितपुर, जिला दरभंगा द्वारा काफी मात्रा में गांजा मंगवाया गया है, जिसे ग्रामीण अलीनगर वाली के घर में छिपाकर रखा गया है।

उक्त सूचना की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी मनीगाछी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीगाछी को देते हुए प्राप्त सूचना के संबंध में सनहा संख्या 363/26 अंकित किया गया। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए टीम का गठन कर थाना से प्रस्थान किया गया।

🚨 अलीनगर वाली के घर पहुंची पुलिस टीम

ग्राम मैना रहिका पहुंचकर गुप्त रूप से आसूचना संकलन कर अलीनगर वाली के घर का पता किया गया। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीगाछी की उपस्थिति में अलीनगर वाली के घर की तलाशी ली गई।

दरभंगा में 121 किलो गांजा जैसा पदार्थ बरामद वाजितपुर में चार बोरे मिले

तलाशी के दौरान घर के मुख्य दरवाजा के बाएं प्रथम कमरे में उत्तरी दीवार की तरफ कपड़ा से ढक कर रखे हुए चार उजले रंग के प्लास्टिक बोरे पाए गए। बोरे खोलकर जांच करने पर उनमें गांजा जैसा पदार्थ मिला, जिससे गांजा जैसी दुर्गन्ध आ रही थी।

⚖️ 121.250 किलो पदार्थ जब्त

पुलिस के अनुसार बरामद गांजा जैसे पदार्थ का वजन किया गया तो कुल वजन 121.250 किलोग्राम पाया गया। इसे विधिवत जप्ती सूची बनाकर जब्त किया गया। सम्पूर्ण कार्रवाई का वीडियो ई-साक्ष्य पर बनाया गया है।

📦 बरामद सामान
04 उजले रंग के प्लास्टिक बोरे में कुल 121.250 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ

👮 छापामारी दल में ये अधिकारी-कर्मी शामिल

छापामारी दल में प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनीगाछी; अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपुर; पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष वाजितपुर मुकेश कुमार; पु०अ०नि० राजेंद्र चौधरी सहित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे।

👮 छापामारी दल
  • प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनीगाछी
  • अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपुर
  • पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष वाजितपुर मुकेश कुमार
  • पु०अ०नि० राजेंद्र चौधरी
  • सि० 1808 राजेश कुमार
  • सि० 1563 गौतम कुमार सिंह
  • सि० 1799 प्रीति कुमारी
  • सि० 1801 रौशनी कुमारी
  • सि० 1807 अंकित कुमार
  • सि० 1562 शिवम कुमार
  • स्थानीय चौकीदार

📌 मुख्य बातें

  • 14 सितंबर 2026 को वाजितपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई।
  • नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पटना एवं स्थानीय स्तर से आसूचना संकलन किया गया था।
  • अलीनगर वाली के घर की तलाशी में चार प्लास्टिक बोरे मिले।
  • चार बोरों से कुल 121.250 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ।
  • पदार्थ को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जब्त किया गया।
  • सम्पूर्ण कार्रवाई का वीडियो ई-साक्ष्य पर बनाया गया।

📰 संबंधित खबरें

जॉर्नलिस्ट रोहित | ब्यूरो, दरभंगा
📞 9472867520
© 2026 RxTv BHARAT — All Rights Reserved
शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK
RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News