🔴 LATEST NEWS
दरभंगा में 513 लीटर विदेशी शराब बरामद, कीमत छह लाख से अधिकदरभंगा में एसएसपी की अपराध गोष्ठी: लंबित कांडों और नशे के कारोबार पर सख्तीदरभंगा छठ पूजा 2026: खतरनाक घाटों पर गोताखोर और आपदा मित्र तैनातदरभंगा छठ पूजा 2026: घाटों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और पुलिस तैनातीदरभंगा लूटकांड का खुलासा: 62 किलो चांदी बरामद, पांच गिरफ्तारदरभंगा हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामददरभंगा में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जलाई गई जागरूकता की लौ, निकाली गई रैलीदरभंगा में छठ घाटों की सुरक्षा पर डीडीसी सख्त, लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

दरभंगा में 70 EPOS मशीनों का वितरण 149 PDS विक्रेताओं का हुआ चयन

दरभंगा में 70 EPOS मशीनों का वितरण 149 PDS विक्रेताओं का हुआ चयन

RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

📍 दरभंगा, बिहार | 📅 18 सितंबर 2026 | पीडीएस

दरभंगा में ‘आशीर्वाद का दीया’ संजय सरावगी ने PM मोदी को दी शुभकामनाएं

नव चयनित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को EPOS मशीन उपलब्ध

डीएम कौशल कुमार ने पारदर्शी एवं सुचारू रूप से खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

दरभंगा, 18 सितंबर 2026 :- समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में नव चयनित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को ईपॉस (EPOS) मशीन उपलब्ध कराने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दरभंगा में 70 EPOS मशीनों का वितरण 149 PDS विक्रेताओं का हुआ चयन

कार्यक्रम के दौरान नव चयनित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को ईपॉस मशीन श्री कौशल कुमार जिलाधिकारी दरभंगा के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

उन्होंने कहा कि जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत लाभुकों को खाद्यान्न का वितरण पारदर्शी एवं सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सके।

📊 149 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बताया कि जिले में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के चयन की प्रक्रिया के तहत कुल 149 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें से 124 अभ्यर्थियों की अनुज्ञप्ति निर्गत की जा चुकी है, जबकि 25 मामले वाद के कारण लंबित हैं।

70 EPOS मशीनों का वितरण

जिलाधिकारी ने बताया कि आज आयोजित कार्यक्रम में नव चयनित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के बीच 70 ईपॉस (EPOS) मशीनों का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि ईपॉस मशीन के माध्यम से जन वितरण प्रणाली की व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी तथा लाभुकों को निर्धारित खाद्यान्न का वितरण सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा।

दरभंगा में 70 EPOS मशीनों का वितरण 149 PDS विक्रेताओं का हुआ चयन

जिलाधिकारी ने सभी नव चयनित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को निर्देश दिया कि वे पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप लाभुकों को खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि नव चयनित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के लिए खाद्यान्न आवंटन की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं विक्रेताओं को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए जन वितरण प्रणाली का संचालन सुचारू रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

📢 डीएम ने पारदर्शिता पर दिया जोर

जिलाधिकारी ने कहा कि जन वितरण प्रणाली सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी व्यवस्था है,जिसके माध्यम से पात्र लाभुकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है।

सभी संबंधित विक्रेता अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ करें।

दरभंगा में 70 EPOS मशीनों का वितरण 149 PDS विक्रेताओं का हुआ चयन

ये अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता श्रीमती कल्पना रावत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री आशिष अमन सहित संबंधित पदाधिकारी एवं नव चयनित जन वितरण प्रणाली विक्रेता उपस्थित थे।

📌 मुख्य बातें

  • दरभंगा में नव चयनित जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को EPOS मशीन उपलब्ध कराई गई।
  • कुल 149 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
  • 124 अभ्यर्थियों की अनुज्ञप्ति निर्गत हो चुकी है।
  • 25 मामले वाद के कारण लंबित हैं।
  • कार्यक्रम में 70 EPOS मशीनों का वितरण किया गया।
  • डीएम कौशल कुमार ने पारदर्शिता एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप खाद्यान्न वितरण का निर्देश दिया।
  • नव चयनित विक्रेताओं के लिए खाद्यान्न आवंटन की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group
ताजा खबरों और महत्वपूर्ण अपडेट के लिए हमारे WhatsApp Group से जुड़ें।

👉 WhatsApp Group Join करें

Journalist Rohit | Editor-In-Chief
📞 9472867520
© 2026 RxTv BHARAT — All Rights Reserved
शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK
RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News