🔴 LATEST NEWS
दरभंगा में 513 लीटर विदेशी शराब बरामद, कीमत छह लाख से अधिकदरभंगा में एसएसपी की अपराध गोष्ठी: लंबित कांडों और नशे के कारोबार पर सख्तीदरभंगा छठ पूजा 2026: खतरनाक घाटों पर गोताखोर और आपदा मित्र तैनातदरभंगा छठ पूजा 2026: घाटों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और पुलिस तैनातीदरभंगा लूटकांड का खुलासा: 62 किलो चांदी बरामद, पांच गिरफ्तारदरभंगा हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामददरभंगा में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जलाई गई जागरूकता की लौ, निकाली गई रैलीदरभंगा में छठ घाटों की सुरक्षा पर डीडीसी सख्त, लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

दरभंगा में ADG ट्रैफिक की बड़ी बैठक, अपराध से यातायात तक सख्त निर्देश

दरभंगा में ADG ट्रैफिक की बड़ी बैठक, अपराध से यातायात तक सख्त निर्देश
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
📍 दरभंगा | 📅 25 सितंबर 2026 | 📰 ट्रैफिक

दरभंगा में ADG ट्रैफिक की बड़ी समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण से यातायात तक दिए सख्त निर्देश

पुलिस पर हमला, हर्ष फायरिंग, सांप्रदायिक घटनाओं और अवैध शराब-मादक पदार्थ पर कार्रवाई की समीक्षा; CCTNS अपडेट, फॉरेंसिक जांच, जमीन विवाद और डायल 112 की कार्यप्रणाली पर भी जोर

दरभंगा, 25 सितंबर 2026 :- आज दिनांक 25.09.2026 को अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) बिहार, पटना-सह-नोडल पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा, नगर पुलिस अधीक्षक दरभंगा, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, सभी शाखा प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय दरभंगा में समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।

दरभंगा में ADG ट्रैफिक की बड़ी बैठक, अपराध से यातायात तक सख्त निर्देश

समीक्षा के क्रम में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था, अनुसंधान, त्वरित विचारण, निरोधात्मक कार्रवाई, मानवबल, संसाधनों की उपलब्धता, यातायात की व्यवस्था आदि की समीक्षा कर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

📌 मुख्य बातें
  • अपराध नियंत्रण, पुलिस पर हमला, हर्ष फायरिंग और सांप्रदायिक घटनाओं से जुड़े मामलों की समीक्षा।
  • अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार छापामारी और गिरफ्तारी पर जोर।
  • फॉरेंसिक जांच, CCTNS अपडेट, डायल 112 और यातायात व्यवस्था में सुधार के निर्देश।

समीक्षा के दौरान पुलिस पर हमला से संबंधित प्रतिवेदन, निष्पादित एवं लंबित कांडों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में हर्ष फायरिंग से संबंधित प्रतिवेदन, निष्पादित एवं लंबित कांडों की भी समीक्षा की गई।

दरभंगा में ADG ट्रैफिक की बड़ी बैठक, अपराध से यातायात तक सख्त निर्देश

सांप्रदायिक घटना से संबंधित प्रतिवेदन, निष्पादित एवं लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं अवैध शराब कारोबारी तथा अवैध मादक पदार्थ की बिक्री एवं रोकथाम हेतु लगातार छापामारी तथा गिरफ्तारी करते रहने का निर्देश दिया गया।

त्वरित विचारण हेतु चयनित कांडों की समीक्षा की गई। अनुसंधान में तकनीकी के उपयोग तथा BNSS के प्रावधान के अनुरूप फॉरेंसिक सुविधाओं के उपयोग से संबंधित दिशा-निर्देश भी दिए गए।

थाना निरीक्षण एवं सुधार से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए। गोद लिए थानों में परिलक्षित विशेष सुधार से संबंधित बिंदुओं की भी समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।

दरभंगा में ADG ट्रैफिक की बड़ी बैठक, अपराध से यातायात तक सख्त निर्देश

विधि व्यवस्था के लिए उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की गई। बड़े एवं कुख्यात अपराधियों के विरूद्ध Speedy Trial से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही CCTNS में सभी डाटा को ससमय अद्यतन करने का निर्देश दिया गया।

जमीनी विवाद के मामलों में त्वरित कानूनी कार्रवाई करने तथा असामाजिक तत्वों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करते रहने के निर्देश दिए गए।

जनसंवाद तथा जनसुनवाई के माध्यम से जनता के बीच मामलों का निपटारा करने तथा लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में डायल 112 के कार्यों की समीक्षा करते हुए उसकी गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात की व्यवस्था को सुगम और आसान करने तथा यातायात नियमों का अनुपालन करने और करवाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Journalist Rohit | Editor-In-Chief
📞 9472867520
© 2026 RxTv BHARAT — All Rights Reserved
शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK
RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News