दरभंगा में बेल्ट्रॉन कर्मियों की बैठक, विभागीय सेवा समायोजन की मांग पर सहमति
दरभंगा, 20 सितंबर: बिहार राज्य डाटा इंट्री/कंप्यूटर ऑपरेटर संघ, जिला इकाई दरभंगा के तत्वावधान में संयुक्त मोर्चा के तहत रविवार को कर्मचारी विश्राम गृह, लहेरियासराय, दरभंगा में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। आज कि बैठक कि अध्यक्षता श्री जय प्रकाश मेहता ने किया।

बैठक में बेल्ट्रॉन के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत सैकड़ो डाटा इंट्री ऑपरेटर एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों ने एकजुट होकर भाग लिया।
बैठक में वर्तमान आउटसोर्स व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों के बीच व्यापक चर्चा की गई। उपस्थित सभी साथियों ने एकमत होकर आउटसोर्स/ठेका मजदूरी व्यवस्था के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया तथा अपनी एकल मांग “विभागीय सेवा समायोजन” के समर्थन में सामूहिक सहमति व्यक्त की।
वक्ताओं ने कहा कि 20 हजार कि बड़ी संख्या में डाटा इंट्री एवं कंप्यूटर ऑपरेटर एवं अन्य 25 वर्षो के लंबे समय से सचिवालय से लेकर प्रखंड स्तर के विभिन्न सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं पूरी जिम्मेदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ दे रहे हैं। विभागीय कार्यों के सफल एवं सुचारू संचालन में ऑपरेटरों एवं अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद आउटसोर्स व्यवस्था के कारण कर्मचारियों को सेवा संबंधी विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांग स्पष्ट एवं एकल है और वे विभागीय सेवा समायोजन की दिशा में सरकार से सकारात्मक पहल की अपेक्षा रखते हैं। इस मुद्दे को लेकर जिले के सभी बेल्ट्रॉन कर्मियों के बीच आपसी एकजुटता एवं समन्वय बनाए रखने पर भी बल दिया गया।
बैठक के दौरान आगामी दिनों में संयुक्त मोर्चा द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने आगामी किसी भी आंदोलनात्मक, संगठनात्मक अथवा निर्धारित कार्यक्रम में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने कहा कि अपनी एकल मांग को लेकर सभी साथी एकजुट हैं और शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग को संबंधित स्तर तक पहुंचाने के लिए संगठित प्रयास जारी रखेंगे।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित बेल्ट्रॉन कर्मियों ने संगठन की एकजुटता, आपसी सहयोग एवं आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता बनाए रखने का संकल्प लिया।
बैठक में सुनील कुमार मेहता, सुनील कुमार, गुड्डू कुमार, चंद्रशेखर कुमार, पिंकू कुमार, खगेन्द्र कुमार, अंजय कुमार, दीपक कुमार, राजेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, रंजीत कुमार, दशरथ कुमार, पंकज कुमार, ए.रहमान के साथ-साथ जिला से लेकर प्रखंड स्तर की विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत डाटा इन्ट्री ऑपरेटर उपस्थित थे।
📌 मुख्य बातें
- दरभंगा में संयुक्त मोर्चा के तहत जिला स्तरीय बैठक आयोजित।
- बेल्ट्रॉन कर्मियों ने आउटसोर्स/ठेका मजदूरी व्यवस्था का विरोध जताया।
- विभागीय सेवा समायोजन को एकल मांग बताया गया।
- कर्मचारियों ने सरकार से सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई।
- आगामी कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत सहभागिता का संकल्प लिया गया।
- मांग को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संबंधित स्तर तक पहुंचाने की बात कही गई।
- मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कही गई।
📰 संबंधित खबरें
📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group
ताजा खबरों और महत्वपूर्ण अपडेट के लिए हमारे WhatsApp Group से जुड़ें।






