Darbhanga Breaking: POSH Act को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Darbhanga Breaking: POSH Act को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम 2013 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण

डीएम कौशल कुमार व एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

RxTv BHARAT | दरभंगा | 11 मार्च 2026

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

● भीमराव अंबेडकर सभागार में आयोजित हुआ जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
● कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने पर जोर
● अधिकारियों को POSH Act 2013 के प्रावधानों की दी गई जानकारी
● SHe-Box पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया बताई गई

कार्यस्थल पर महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं लैंगिक समानता पर आधारित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013” के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दरभंगा में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Darbhanga Breaking: POSH Act को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

कार्यक्रम की शुरुआत डीपीओ आईसीडीएस द्वारा सभी आगत अतिथियों को जल जीवन हरियाली का प्रतीक पौधा देकर सम्मानित करने के साथ हुई। इसके बाद भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया।

Darbhanga Breaking: POSH Act को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी अनुमंडलों एवं विभिन्न विभागों में गठित आंतरिक शिकायत समिति तथा स्थानीय शिकायत समिति के अध्यक्षों एवं सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए अधिनियम के प्रावधानों के प्रति अधिकारियों और कर्मियों को जागरूक करना था।

Darbhanga Breaking: POSH Act को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने कार्यालयों में इस अधिनियम के प्रावधानों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें और महिलाओं के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण तैयार करें।

Darbhanga Breaking: POSH Act को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और किसी भी प्रकार के लैंगिक उत्पीड़न की स्थिति में बिना किसी भय के शिकायत दर्ज करानी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन और पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Darbhanga Breaking: POSH Act को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

राज्य परियोजना प्रबंधक महिला एवं विकास निगम श्रीमती अंकिता कश्यप ने पीपीटी के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, जांच की विधि तथा समिति की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि SHe-Box पोर्टल के माध्यम से महिलाएं ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की लैंगिक उत्पीड़न की शिकायत प्राप्त होने पर समिति द्वारा निष्पक्ष, गोपनीय और समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि पीड़ित महिला को न्याय मिल सके।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया और इसे कार्यस्थलों पर अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join RxTv BHARAT

WhatsApp

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!