🔴 LATEST NEWS
दरभंगा में 513 लीटर विदेशी शराब बरामद, कीमत छह लाख से अधिकदरभंगा में एसएसपी की अपराध गोष्ठी: लंबित कांडों और नशे के कारोबार पर सख्तीदरभंगा छठ पूजा 2026: खतरनाक घाटों पर गोताखोर और आपदा मित्र तैनातदरभंगा छठ पूजा 2026: घाटों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और पुलिस तैनातीदरभंगा लूटकांड का खुलासा: 62 किलो चांदी बरामद, पांच गिरफ्तारदरभंगा हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामददरभंगा में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जलाई गई जागरूकता की लौ, निकाली गई रैलीदरभंगा में छठ घाटों की सुरक्षा पर डीडीसी सख्त, लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

दुर्गा पूजा को लेकर बड़ी बैठक, 35 समितियों ने लिया अहम फैसला

दुर्गा पूजा को लेकर बड़ी बैठक, 35 समितियों ने लिया अहम फैसला

दुर्गा पूजा समितियों की विशेष बैठक, शांतिपूर्ण और अनुशासित आयोजन पर जोर

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की पहल पर दरभंगा में करीब 35 पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

📌 खबर की बड़ी बातें

  • दरभंगा जिला और ग्रामीण क्षेत्र की करीब 35 दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए।
  • पूजा के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, प्राथमिक चिकित्सा और स्वयंसेवकों की व्यवस्था पर चर्चा हुई।
  • बैठक में आयोजकों ने नशामुक्त और अश्लीलता मुक्त आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर सहमति जताई।

दुर्गा पूजा समितियों की विशेष बैठक संपन्न

दरभंगा, 4 अक्टूबर 2026। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला दरभंगा के तत्वावधान में 4 अक्टूबर 2026 को दरभंगा जिला एवं ग्रामीण क्षेत्र की दुर्गा पूजा समितियों की विशेष विचारणीय बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष श्री उमेश मंडल ने की, जबकि नेतृत्व जिला संयोजक श्री पंकज बाड़ी ने किया।

दुर्गा पूजा को लेकर बड़ी बैठक, 35 समितियों ने लिया अहम फैसला

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद उत्तर बिहार प्रांत के उपाध्यक्ष श्री शशि नाथ दास तथा विश्व हिंदू परिषद दरभंगा विभाग के विभाग मंत्री श्री राजीव प्रकाश मधुकर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन की पद्धति के अनुसार मां जगत जननी अंबा-दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात प्रदीप प्रज्ज्वलन गीत, एकात्मता मंत्र, तीन बार ॐकार तथा विजय महामंत्र—“श्री राम जय राम जय जय राम” का सामूहिक उच्चारण किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला सह मंत्री श्री सुमित कुमार राय ने किया तथा नगर अध्यक्ष श्री मोहन बाड़ी द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों एवं अतिथियों का परिचय कराया गया। सभी अतिथियों एवं पूजा समितियों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।

दुर्गा पूजा को लेकर बड़ी बैठक, 35 समितियों ने लिया अहम फैसला

करीब 35 पूजा समितियों के प्रतिनिधि पहुंचे

बैठक में दरभंगा जिला की लगभग 25 तथा ग्रामीण क्षेत्र की लगभग 10 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य एवं कार्यकर्ता अपने साथियों के साथ उपस्थित हुए।

बैठक में आगामी शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, धार्मिक एवं सामाजिक मर्यादा के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

पूजा पंडालों के आसपास दुकानों को लेकर प्रशासन से समन्वय की बात

बैठक में पूजा पंडाल के आसपास 100 से 200 मीटर की दूरी तक मांस, मछली, अंडा एवं मुर्गी आदि की दुकानों को बंद रखने के लिए संबंधित प्रशासन से समन्वय करने की बात कही गई।

दुर्गा पूजा को लेकर बड़ी बैठक, 35 समितियों ने लिया अहम फैसला

पूजा पंडाल एवं मेले में अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध रखने तथा धार्मिक वातावरण की मर्यादा बनाए रखने पर भी चर्चा हुई।

विसर्जन यात्रा को नशामुक्त रखने पर जोर

बैठक में विसर्जन यात्रा को पूर्णतः नशामुक्त रखने की बात कही गई। विसर्जन के दौरान नशे का सेवन करने वालों को रोकने तथा अश्लील गीतों से पूर्ण परहेज करने पर जोर दिया गया।

प्रत्येक पूजा समिति द्वारा मेला एवं पूजा के दौरान कम से कम 10–20 स्वयंसेवकों को सक्रिय रखने की बात कही गई, जो अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर व्यवस्था एवं सुरक्षा में सहयोग करें।

प्राथमिक चिकित्सा, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था पर जोर

पूजा पंडाल के आसपास प्राथमिक चिकित्सा, स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।

दुर्गा पूजा को लेकर बड़ी बैठक, 35 समितियों ने लिया अहम फैसला

डांडिया के नाम पर अश्लीलता एवं सामाजिक मर्यादा के उल्लंघन को किसी भी परिस्थिति में प्रोत्साहित नहीं करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले आयोजनों के विरुद्ध प्रशासन से आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग करने की बात कही गई।

शस्त्र पूजन आयोजित करने का आग्रह

सभी पूजा समितियों से आग्रह किया गया कि अष्टमी अथवा नवमी के दिन अपने-अपने पूजा पंडालों में समाज के लोगों की सहभागिता से शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित करें।

दुर्गा पूजा को लेकर पदाधिकारियों ने रखा अपना पक्ष

इन सभी विषयों पर विश्व हिंदू परिषद उत्तर बिहार प्रांत के उपाध्यक्ष श्री शशि नाथ दास ने गंभीरता एवं विस्तार से अपना मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने, संस्कार देने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है।

दुर्गा पूजा को लेकर बड़ी बैठक, 35 समितियों ने लिया अहम फैसला

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद दरभंगा विभाग के विभाग मंत्री श्री राजीव प्रकाश मधुकर ने दुर्गा पूजा से जुड़े धार्मिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी पूजा समितियों से आग्रह किया कि इस वर्ष की दुर्गा पूजा “डांडिया मुक्त, अश्लीलता मुक्त एवं नशा मुक्त” हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पूजा पंडाल में अष्टमी अथवा नवमी को समाज के लोगों के साथ शस्त्र पूजन का आयोजन अवश्य किया जाए तथा पूजा की पवित्रता और सनातन परंपराओं की मर्यादा बनाए रखी जाए।

पूजा समितियों ने सहयोग का दिया आश्वासन

पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने बैठक में रखे गए सभी विचारणीय बिंदुओं का समर्थन करते हुए आश्वासन दिया कि पूजा के दौरान इन विषयों पर विशेष रूप से अमल किया जाएगा तथा शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं धार्मिक वातावरण बनाए रखने में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का पूर्ण सहयोग किया जाएगा।

कई पदाधिकारी और पूजा समितियों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में प्रमुख रूप से नगर संयोजक श्री शंकर कुमार, नगर सह संयोजक श्री शेखर साहनी, नगर मीडिया प्रभारी श्री रवि गुप्ता, जिला गौ रक्षा प्रमुख श्री राहुल शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी श्री आदित्य राज सहित विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दुर्गा पूजा को लेकर बड़ी बैठक, 35 समितियों ने लिया अहम फैसला

इसके अतिरिक्त राम दरबार दुर्गा पूजा समिति के सचिव श्री विशाल कुमार, शिवाजी नगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष श्री मुन्ना ठाकुर, स्टेशन रोड दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष श्री देवेंद्र गुप्ता, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण चौधरी, भगत सिंह चौक दुर्गा पूजा समिति के सचिव श्री गोपी यादव, शाहगंज-बेटा क्षेत्र से श्री मनोज जी सहित दरभंगा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में नगर सह संयोजक श्री शेखर साहनी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। तत्पश्चात शांतिपाठ एवं जयघोष के साथ बैठक का समापन हुआ।

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group

ताजा खबरों और महत्वपूर्ण अपडेट के लिए हमारे WhatsApp Group से जुड़ें।

ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

📰 संबंधित खबरें

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

Journalist Rohit | Editor-In-Chief

📞 9472867520

© 2026 RxTv BHARAT — All Rights Reserved

शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News