🔴 LATEST NEWS
दरभंगा में 513 लीटर विदेशी शराब बरामद, कीमत छह लाख से अधिकदरभंगा में एसएसपी की अपराध गोष्ठी: लंबित कांडों और नशे के कारोबार पर सख्तीदरभंगा छठ पूजा 2026: खतरनाक घाटों पर गोताखोर और आपदा मित्र तैनातदरभंगा छठ पूजा 2026: घाटों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और पुलिस तैनातीदरभंगा लूटकांड का खुलासा: 62 किलो चांदी बरामद, पांच गिरफ्तारदरभंगा हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामददरभंगा में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जलाई गई जागरूकता की लौ, निकाली गई रैलीदरभंगा में छठ घाटों की सुरक्षा पर डीडीसी सख्त, लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

गांधी जयंती पर दरभंगा में श्रद्धांजलि, डीएम ने दिलाया सत्य-अहिंसा का संकल्प

गांधी जयंती पर दरभंगा में श्रद्धांजलि, डीएम ने दिलाया सत्य-अहिंसा का संकल्प

गांधी जयंती पर दरभंगा में श्रद्धांजलि, डीएम कौशल कुमार ने सत्य-अहिंसा और स्वच्छता का दिलाया संकल्प

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी किया गया नमन, अधिकारियों और कर्मियों ने गांधी जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का लिया संकल्प

📌 खबर की बड़ी बातें

  • गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर दरभंगा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ।
  • डीएम कौशल कुमार ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रहित की भावना को आत्मसात करने का आह्वान किया।
  • लहेरियासराय टावर स्थित गांधी प्रतिमा पर भी अधिकारियों ने माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की।

दरभंगा, 02 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज समाहरणालय परिसर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

गांधी जयंती पर दरभंगा में श्रद्धांजलि, डीएम ने दिलाया सत्य-अहिंसा का संकल्प

कार्यक्रम में जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जला रड्डी सहित जिले के वरीय पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

गांधी जयंती पर दरभंगा में श्रद्धांजलि, डीएम ने दिलाया सत्य-अहिंसा का संकल्प

डीएम ने दिलाया गांधी जी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों, सत्य, अहिंसा, स्वच्छता तथा राष्ट्रहित की भावना को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया।

गांधी जयंती पर दरभंगा में श्रद्धांजलि, डीएम ने दिलाया सत्य-अहिंसा का संकल्प

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और सेवा का संदेश देता है।

स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रासंगिक हैं। हमें उनके आदर्शों को केवल स्मरण करने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि अपने दैनिक जीवन एवं कार्यों में भी उन्हें अपनाने का प्रयास करना चाहिए।

सत्य, अहिंसा और सद्भाव का संदेश

उन्होंने सभी से महात्मा गांधी के बताए सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने तथा समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारा एवं शांति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

गांधी जयंती पर दरभंगा में श्रद्धांजलि, डीएम ने दिलाया सत्य-अहिंसा का संकल्प

उन्होंने कहा कि गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए स्वच्छ एवं विकसित समाज के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

अधिकारियों और कर्मियों ने लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने तथा उनके विचारों को अपने आचरण में अपनाने का संकल्प लिया।

लहेरियासराय टावर पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण

इसके पश्चात लहेरियासराय टावर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर भी जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी जला, उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, अपर समाहर्ता राजस्व, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अपर समाहर्ता/वरीय उपसमाहर्ता सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रपिता को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

गांधी जयंती पर दरभंगा में श्रद्धांजलि, डीएम ने दिलाया सत्य-अहिंसा का संकल्प

गांधी जयंती पर दरभंगा में श्रद्धांजलि, डीएम ने दिलाया सत्य-अहिंसा का संकल्प

इस अवसर पर समाहरणालय के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group

ताजा खबरों और महत्वपूर्ण अपडेट के लिए हमारे WhatsApp Group से जुड़ें।


ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

📰 संबंधित खबरें

RxTv BHARAT
केवल सच की बात
Journalist Rohit | Editor-In-Chief
📞 9472867520
© 2026 RxTv BHARAT — All Rights Reserved
शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News