⚖️ पंचायत भवन में महिला सुरक्षा और बाल विवाह पर जागरूकता

⚖️ पंचायत भवन में महिला सुरक्षा और बाल विवाह पर जागरूकता

कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा पर जोर

तुमौल पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम

  • पॉस एक्ट, डान स्कीम और महिला अधिकारों की जानकारी
  • बाल विवाह मुक्त भारत अभियान से जुड़ने की अपील
  • नशामुक्ति और वायु प्रदूषण पर भी हुई चर्चा

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र के निर्देश पर घनश्यामपुर प्रखंड अंतर्गत तुमौल पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पैनल अधिवक्ता शंकर कुमार सिंह ने की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

⚖️ पंचायत भवन में महिला सुरक्षा और बाल विवाह पर जागरूकता

इस दौरान अधिवक्ता शंकर कुमार सिंह ने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानून पॉस एक्ट की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर काम कर रही हैं, ऐसे में कामकाजी महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा कानूनों के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है।

उन्होंने नशामुक्त भारत के लिए डान स्कीम, विधिक सेवाओं के लिए जागृति स्कीम, साथ ही वृद्धजनों, दिव्यांगों एवं मानसिक रोगियों के अधिकारों पर भी प्रकाश डाला और इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

प्राधिकार सहायक कुमार गौरव ने बताया कि पूरे देश में सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से इस अभियान से जुड़कर बाल विवाह मुक्त भारत बनाने की अपील की।

इसके साथ ही वायु प्रदूषण की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में पीएलवी विनोद कुमार पासवान, अनुराग कुमार झा, अमरजीत राम, धीरज कुमार सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, अनुराग कुमार, जगदर सदा, मनोज ठाकुर सहित कई लोग मौजूद रहे।

सूचना, मदद व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9472867520
यह समाचार प्राप्त जानकारी व स्थानीय सूत्रों पर आधारित है। किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए खेद है।

विधिक जागरूकता, महिला सुरक्षा कानून, पॉस एक्ट, बाल विवाह मुक्त भारत, नशामुक्त भारत, वायु प्रदूषण जागरूकता
#LegalAwareness #WomenSafety #POSHAct #BalVivahMuktBharat #NashaMuktBharat #DarbhangaNews

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!