मंडल कारा दरभंगा एवं पर्यवेक्षण गृह का औचक निरीक्षण
दरभंगा, 18 सितंबर 2026:- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा ने मंडल कारा दरभंगा एवं पर्यवेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने मंडल कारा में प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं बंदियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। बंदियों के रहन सहन, खानपान, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य सभी पहलुओं की जानकारी लेते हुए जरुरी दिशा निर्देश भी दिए।
कारा की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति आदि की गुणवत्ता को देखा। उन्होंने कहा कि कारा का संचालन जेल मैनुअल एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के गाइडलाइंस के अनुसार होगा।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने विचाराधीन बंदियों एवं सजायाफ्ता कैदियों के लिए संचालित निःशुल्क विधिक सेवाओं, अंडरट्राइल रिव्यू समिति की सिफारिशों तथा गरीब कैदियों को सहायता योजना आदि के क्रियान्वयन का भी निर्देश दिया।
पर्यवेक्षण गृह में बच्चों से भी मुलाकात
दूसरी ओर जिला उन्होंने पर्यवेक्षण गृह में आवासित बच्चों से भी मुलाकात कर रहन सहन, खानपान, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की जानकारी ली।
📢 निरीक्षण में अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जुनैद आलम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी भी साथ मौजूद थे।
मौके पर ये अधिकारी मौजूद रहे
मौके पर मंडल कारा अधीक्षक स्नेहलता, लीगल ऐड डिफेंस सदस्य पिंकु कुमार यादव, जेलर सुनील कुमार, अमित कुमार झा, जेल चिकित्सक डाक्टर सरोज कुमार सुमन आदि मौजूद थे।
📌 मुख्य बातें
- मंडल कारा दरभंगा एवं पर्यवेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया गया।
- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया।
- बंदियों के रहन सहन, खानपान और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली गई।
- कारा की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता देखी गई।
- निःशुल्क विधिक सेवाओं एवं गरीब कैदियों को सहायता योजना के क्रियान्वयन का निर्देश दिया गया।
- पर्यवेक्षण गृह में आवासित बच्चों से मुलाकात कर रहन सहन, खानपान, स्वास्थ्य और शिक्षा की जानकारी ली गई।
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जुनैद आलम एवं सचिव आरती कुमारी भी मौजूद रहीं।
(RxtvNews / RxTv Bharat | Reg. No. BR100048098)
के Owner द्वारा अधिकृत है। संपादक, ब्यूरो चीफ, स्ट्रिंगर, रिपोर्टर 📞 Mobile: 9472867520 | 🌐 Website: www.rxtvbharat.com दुरुपयोग की स्थिति में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।

Journalist Rohit
Founder & Editor
Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.





