🔴 LATEST NEWS
दरभंगा में 513 लीटर विदेशी शराब बरामद, कीमत छह लाख से अधिकदरभंगा में एसएसपी की अपराध गोष्ठी: लंबित कांडों और नशे के कारोबार पर सख्तीदरभंगा छठ पूजा 2026: खतरनाक घाटों पर गोताखोर और आपदा मित्र तैनातदरभंगा छठ पूजा 2026: घाटों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और पुलिस तैनातीदरभंगा लूटकांड का खुलासा: 62 किलो चांदी बरामद, पांच गिरफ्तारदरभंगा हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामददरभंगा में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जलाई गई जागरूकता की लौ, निकाली गई रैलीदरभंगा में छठ घाटों की सुरक्षा पर डीडीसी सख्त, लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

दरभंगा में शिवरानी प्रजापति का जोरदार स्वागत नीतीश कुमार के कार्यों को हर घर तक पहुंचाने पर जोर

दरभंगा में शिवरानी प्रजापति का जोरदार स्वागत नीतीश कुमार के कार्यों को हर घर तक पहुंचाने पर जोर
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
📅 11 सितंबर 2026   |   🏷️ दरभंगा   |   राजनीति

Rxtv brand logo

नीतीश कुमार ने बिहार का विकास कर सजाने का काम किया, महिलाओं को आगे बढ़ाने में अहम योगदान : शिवरानी प्रजापति

जदयू महिला प्रदेश अध्यक्ष सह एमएलसी शिवरानी प्रजापति का दरभंगा में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत-अभिनंदन

दरभंगा: लहेरियासराय स्थित दरभंगा सर्किट हाउस में जदयू महिला प्रदेश अध्यक्ष सह एमएलसी शिवरानी प्रजापति का जदयू कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने स्वागत-अभिनंदन किया। इस दौरान पार्टी के कार्यों और नीतीश कुमार के कार्यकाल को लेकर शिवरानी प्रजापति ने अपनी बात रखी।

दरभंगा में शिवरानी प्रजापति का जोरदार स्वागत नीतीश कुमार के कार्यों को हर घर तक पहुंचाने पर जोर

शिवरानी प्रजापति ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को सजाने और विकास का काम किया है तथा महिलाओं को आगे बढ़ाने में उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि आज समाज के सभी समुदाय एक होकर नीतीश कुमार के कार्यों का उल्लेख कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के कार्यों को हर घर तक पहुंचाना है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें आगे आना होगा।

कार्यक्रम के दौरान सर्किट हाउस में मौजूद विभिन्न समुदायों के लोगों ने नीतीश कुमार के कार्यों की प्रशंसा की। महिला प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हर गांव और हर शहर में नीतीश कुमार के कार्यों की जानकारी पहुंचानी है और लोगों को जोड़ना है।

पाग-चादर पहनाकर अतिथियों का सम्मान

स्वागत कार्यक्रम के दौरान ललित झा, प्रदेश महासचिव; श्याम रेखा मिश्रा, प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ; अंजना शर्मा, नगर महिला अध्यक्ष; फूल कुमारी देवी, प्रिया पासवान, अमोला कुमारी, शांति देवी, बिंदु कुमारी, शोभा कुमारी, सुजाता देवी, नीलू कुमारी, बबीता पंडित, चंदा देवी और डॉ. राकेश कुमार ने पाग-चादर पहनाकर अतिथियों को सम्मानित किया।

दरभंगा में शिवरानी प्रजापति का जोरदार स्वागत नीतीश कुमार के कार्यों को हर घर तक पहुंचाने पर जोर

इस मौके पर रमेश कुमार पंडित, नरेंद्र नारायण, सुबोध पंडित, प्रमोद पंडित, जय कृष्णा पंडित, दिनेश पंडित, विवेक अशोक पंडित, शंकर पंडित, विष्णु देव पंडित, अशोक पंडित, नंदकिशोर पंडित, चमक लाल पंडित, सत्यनारायण पंडित, मिथिलेश पंडित और मुन्ना पंडित सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

🔴 मुख्य बातें

  • दरभंगा सर्किट हाउस में शिवरानी प्रजापति का स्वागत-अभिनंदन किया गया।
  • जदयू कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
  • शिवरानी प्रजापति ने नीतीश कुमार के विकास कार्यों और महिलाओं के लिए योगदान का उल्लेख किया।
  • नीतीश कुमार के कार्यों को हर घर तक पहुंचाने की बात कही गई।
  • हर गांव और शहर में लोगों को जोड़ने की बात कही गई।
  • अतिथियों को पाग-चादर पहनाकर सम्मानित किया गया।
  • कार्यक्रम में जदयू के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

📰 संबंधित खबरें

Journalist Rohit | Editor in Chief
RxTv BHARAT
© 2026 RxTv BHARAT. All Rights Reserved.
शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK
RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News