🔴 LATEST NEWS
दरभंगा में 513 लीटर विदेशी शराब बरामद, कीमत छह लाख से अधिकदरभंगा में एसएसपी की अपराध गोष्ठी: लंबित कांडों और नशे के कारोबार पर सख्तीदरभंगा छठ पूजा 2026: खतरनाक घाटों पर गोताखोर और आपदा मित्र तैनातदरभंगा छठ पूजा 2026: घाटों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और पुलिस तैनातीदरभंगा लूटकांड का खुलासा: 62 किलो चांदी बरामद, पांच गिरफ्तारदरभंगा हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामददरभंगा में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जलाई गई जागरूकता की लौ, निकाली गई रैलीदरभंगा में छठ घाटों की सुरक्षा पर डीडीसी सख्त, लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

दरभंगा में NDA पदयात्रा की तैयारी का सांसद गोपाल जी ठाकुर ने लिया जायजा

दरभंगा में NDA पदयात्रा की तैयारी का सांसद गोपाल जी ठाकुर ने लिया जायजा
RxTv BHARAT
केवल सच की बात
BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK
दरभंगा | राजनीति

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों का सांसद गोपाल जी ठाकुर ने लिया जायजा

पोलो मैदान से दस हजार कार्यकर्ताओं की भागीदारी के साथ पदयात्रा शुरू करने की तैयारी; बोले सांसद- कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की ताबूत में आखिरी कील साबित होगी एनडीए की पदयात्रा

दरभंगा: एनडीए गठबंधन की प्रस्तावित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को लेकर दरभंगा में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कार्यक्रम में जिले के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों से करीब दस हजार कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई है। पदयात्रा की तैयारियों का जायजा लेने स्थानीय सांसद एवं कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. गोपाल जी ठाकुर पोलो मैदान पहुंचे। उनके साथ बिहार सरकार के मंत्री रामचंद्र प्रसाद, क्षेत्रीय प्रभारी पवन जायसवाल, जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी ‘मन्ना’ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दरभंगा में NDA पदयात्रा की तैयारी का सांसद गोपाल जी ठाकुर ने लिया जायजा

दस विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर

कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान के पास जिले के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए जाएंगे। यहां पंजीकरण के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल होंगे। आयोजन को व्यवस्थित रखने के लिए बड़े और छोटे वाहनों से आने वाले कार्यकर्ताओं की आवाजाही तथा पार्किंग की व्यवस्था भी की जा रही है।

संगठन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के मंच, मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। कार्यक्रम के संचालन को सुचारु बनाने के लिए माइक्रोमैनेजमेंट की व्यवस्था की गई है।

मंच, पंडाल और पार्किंग स्थल का निरीक्षण

सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने मंत्री रामचंद्र प्रसाद, क्षेत्रीय प्रभारी पवन जायसवाल और जिला संगठन के पदाधिकारियों के साथ पोलो मैदान में बन रहे मंच एवं पंडाल का निरीक्षण किया। इसके अलावा दारुभट्टी चौक स्थित मंच, वाहनों के पार्किंग स्थल और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आवश्यक सुझाव दिए और कार्यक्रम के संचालन को लेकर निर्देशित किया।

सांसद ने कहा कि पूरे पदयात्रा कार्यक्रम के दौरान आम लोगों और व्यवसायियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने तैयारियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं से व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

विपक्ष पर सांसद ने साधा निशाना

इस दौरान सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि एनडीए की यह पदयात्रा कांग्रेस सहित विपक्षी दलों की ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। उन्होंने राहुल गांधी और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कितनी भी साजिश रच लें, नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी ‘मन्ना’, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, प्रदेश मंत्री अंजनी निषाद, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सपना भारती, प्रमोद चौधरी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम की तैयारियों की मुख्य बातें
  • जिले के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर।
  • करीब दस हजार कार्यकर्ताओं की भागीदारी की तैयारी।
  • पोलो मैदान और दारुभट्टी चौक में मंच एवं पंडाल की व्यवस्था।
  • वाहनों की पार्किंग और आवाजाही का प्रबंधन।
  • आम लोगों और व्यवसायियों को परेशानी से बचाने पर जोर।
RxTv BHARAT से जुड़ें

दरभंगा और देश की ताजा खबरों के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें।

WhatsApp Group Join करें

RxTv BHARAT
केवल सच की बात | बिहार और देश की खबरें
शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News