🔴 LATEST NEWS
दरभंगा में 513 लीटर विदेशी शराब बरामद, कीमत छह लाख से अधिकदरभंगा में एसएसपी की अपराध गोष्ठी: लंबित कांडों और नशे के कारोबार पर सख्तीदरभंगा छठ पूजा 2026: खतरनाक घाटों पर गोताखोर और आपदा मित्र तैनातदरभंगा छठ पूजा 2026: घाटों पर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और पुलिस तैनातीदरभंगा लूटकांड का खुलासा: 62 किलो चांदी बरामद, पांच गिरफ्तारदरभंगा हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामददरभंगा में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर जलाई गई जागरूकता की लौ, निकाली गई रैलीदरभंगा में छठ घाटों की सुरक्षा पर डीडीसी सख्त, लंबित मामलों के निष्पादन का निर्देश

दरभंगा न्यूज: राजकीय मध्य विद्यालय महेशाजान में सखी ‘वार्ता’ कार्यक्रम, MHM Kit का भी हुआ वितरण

दरभंगा न्यूज: राजकीय मध्य विद्यालय महेशाजान में सखी ‘वार्ता’ कार्यक्रम, MHM Kit का भी हुआ वितरण

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

📅 06 जुलाई 2026 | 🏷️ महिला सशक्तिकरण | 📍 दरभंगा

दरभंगा में सखी “वार्ता” कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं को बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं महिला अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत DHEW दरभंगा ने राजकीय मध्य विद्यालय महेशाजान में चलाया जागरूकता अभियान, MHM Kit का भी किया गया वितरण

Rxtv brand logo

🔴 खबर की बड़ी बातें

  • राजकीय मध्य विद्यालय महेशाजान में सखी “वार्ता” कार्यक्रम आयोजित।
  • बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं लैंगिक हिंसा के खिलाफ छात्राओं को किया गया जागरूक।
  • महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं आपातकालीन सेवा 112 की जानकारी दी गई।
  • माहवारी स्वच्छता पर विशेष सत्र एवं MHM Kit का वितरण।
  • महिलाओं के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

दरभंगा : महिला एवं बाल विकास निगम के निर्देशानुसार तथा जिला प्रशासन दरभंगा के तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW), दरभंगा द्वारा राजकीय मध्य विद्यालय महेशाजान में सखी “वार्ता” कार्यक्रम एवं बाल विवाह मुक्त बिहार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दरभंगा न्यूज: राजकीय मध्य विद्यालय महेशाजान में सखी 'वार्ता' कार्यक्रम, MHM Kit का भी हुआ वितरण

महिलाओं एवं किशोरियों को किया गया जागरूक

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को बाल विवाह, लैंगिक हिंसा, दहेज प्रथा, माहवारी स्वच्छता एवं महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। साथ ही उन्हें जिला स्तर पर उपलब्ध सरकारी सहायता सेवाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, ताकि जरूरत पड़ने पर वे इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।

📌 कार्यक्रम में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

• बाल विवाह एवं दहेज प्रथा कानूनन अपराध है।
• महिला हेल्पलाइन – 181
• चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
• साइबर क्राइम हेल्पलाइन – 1930
• आपातकालीन सेवा – 112
• माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी।
• MHM Kit का वितरण।

विशेषज्ञों ने दी कानूनी एवं सामाजिक जानकारी

कार्यक्रम के दौरान लैंगिक विशेषज्ञ डॉली कुमारी एवं वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ वीरेन्द्र कुमार (DHEW, दरभंगा) ने उपस्थित छात्राओं को बताया कि बाल विवाह एवं दहेज प्रथा केवल सामाजिक कुरीतियां ही नहीं बल्कि कानूनन दंडनीय अपराध भी हैं। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित हेल्पलाइन का उपयोग करने की सलाह दी।

दरभंगा न्यूज: राजकीय मध्य विद्यालय महेशाजान में सखी 'वार्ता' कार्यक्रम, MHM Kit का भी हुआ वितरण

सरकारी योजनाओं की भी दी गई जानकारी

वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ द्वारा महिलाओं के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान माहवारी स्वच्छता पर विशेष चर्चा की गई तथा छात्राओं के बीच MHM Kit का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, कार्यालय कर्मी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

📲 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

WhatsApp Join करें

रिपोर्ट: जर्नलिस्ट रोहित, ब्यूरो दरभंगा

धन्यवाद!

अगर आपको यह खबर महत्वपूर्ण लगी हो तो इसे अधिक से अधिक शेयर करें, RxTv BHARAT को फॉलो करें और स्वतंत्र पत्रकारिता को समर्थन दें।

📢 यदि आप विज्ञापन, खबर या सूचना देना चाहते हैं तो हमसे संपर्क करें। 9472867520

© 2026 RxTv BHARAT | केवल सच की बात

शेयर करे...
Journalist Rohit, Founder and Editor of RxTv BHARAT
EDITORIAL LEADERSHIP

Journalist Rohit

Founder & Editor

RxTv BHARAT

Journalist Rohit is the Founder and Editor of RxTv BHARAT, a digital news network covering breaking news, Bihar news, Darbhanga updates and public-interest stories. Through its digital platforms, he aims to deliver timely, factual and relevant information to readers and viewers.

EXPLORE OUR DIGITAL NEWS NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RxTv BHARAT | केवल सच की बात | Bihar News | Darbhanga News