सनसनीखेज: आधी रात बेनीपुर उपकारा में डीएम-एसएसपी की बड़ी छापेमारी, 180 पुलिसकर्मियों ने घेरा जेल
हर वार्ड में सघन तलाशी, टॉर्च की रोशनी में घंटों चला सर्च ऑपरेशन, कैदियों में हड़कंप
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RxTv BHARAT | बेनीपुर, दरभंगा (बिहार) | उपकारा में औचक प्रशासनिक कार्रवाई
👉 लगभग 170–180 पुलिसकर्मी और वरीय अधिकारी शामिल
👉 बेनीपुर उपकारा के हर वार्ड और कोठरी की तलाशी
👉 बीड़ी, गुटखा, खैनी से लेकर अवैध वस्तुओं की जांच
👉 घंटों चली तलाशी में कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं
आधी रात बेनीपुर उपकारा उस समय अचानक सुर्खियों में आ गया जब डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी के नेतृत्व में वरीय अधिकारियों सहित भारी पुलिस बल ने औचक छापेमारी कर दी। लगभग 170 से 180 पुलिसकर्मियों की टीम ने पूरे जेल परिसर को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

हर वार्ड, हर कोठरी और हर कोने में टॉर्च की रोशनी के साथ गहन तलाशी ली गई। इस दौरान कैदियों की गतिविधियों की भी सख्त निगरानी की गई, जिससे पूरे परिसर में तनाव और सन्नाटा फैल गया।
जेल के भीतर बीड़ी, गुटखा, खैनी और अन्य संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई, साथ ही यह भी देखा गया कि कहीं किसी प्रकार का अवैध सामान या हथियार तो नहीं छिपाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और हाल के आपराधिक मामलों के मद्देनजर सतर्कता जांच के तहत की गई। हालांकि घंटों चली तलाशी के बाद किसी भी कैदी के पास से कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ।
इसके बावजूद इस छापेमारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि अब प्रशासन जेलों के अंदर की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रख रहा है और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
RxTv BHARAT से जुड़ें और ताज़ा खबरें पाएं





