“DMCH में NHRC की रेड: मरीजों की सुविधा पर कड़े निर्देश, व्यवस्था पर सवाल”

“DMCH में NHRC की रेड: मरीजों की सुविधा पर कड़े निर्देश, व्यवस्था पर सवाल”

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

DMCH में NHRC की छापेमारी, मरीजों की सुविधा पर सख्त निर्देश

दरभंगा में अस्पताल और मंडल कारा का औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के आदेश

RxTv BHARAT | दरभंगा | अप्रैल 03 , 2026 :

दरभंगा में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के विशेष निगरानीकर्ता (बाल अधिकार एवं बुजुर्ग नागरिक) श्री बालकृष्ण गोयल ने शुक्रवार को दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।

“DMCH में NHRC की रेड: मरीजों की सुविधा पर कड़े निर्देश, व्यवस्था पर सवाल”निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी में मरीजों के रजिस्ट्रेशन, हेल्पडेस्क, साइनेज और डॉक्टरों की उपस्थिति की स्थिति की समीक्षा की। बताया गया कि प्रतिदिन करीब 1400 मरीजों का पंजीकरण होता है, जिस पर उन्होंने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के निर्देश दिए।

● ओपीडी में हेल्पडेस्क और स्पष्ट संकेत पट्ट लगाने का निर्देश
● अस्पताल परिसर में साफ-सफाई सुधारने पर जोर
● डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश
● इमरजेंसी वार्ड में सुरक्षा बढ़ाने और गार्ड रोटेशन लागू करने को कहा
● “मे आई हेल्प यू” काउंटर और सुझाव पेटिका लगाने का निर्देश
● शौचालय, पेयजल और बैठने की सुविधा दुरुस्त करने के आदेश
● दिव्यांगजनों के लिए रैंप निर्माण पर विशेष जोर

उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसको लेकर अधीक्षक और सिविल सर्जन को संयुक्त बैठक कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

“DMCH में NHRC की रेड: मरीजों की सुविधा पर कड़े निर्देश, व्यवस्था पर सवाल”

निरीक्षण के दौरान एंबुलेंस सेवाओं की भी समीक्षा की गई। इस मौके पर अधीक्षक DMCH, सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

DMCH निरीक्षण के बाद श्री गोयल ने मंडल कारा का भी दौरा किया, जहां बंदियों के स्वास्थ्य, भोजन, रहन-सहन और कानूनी सहायता की उपलब्धता की जानकारी ली गई।

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!