दरभंगा में नशामुक्त युवा अभियान का शुभारंभ, पीएम मोदी ने युवाओं को दिलाया संकल्प

दरभंगा में नशामुक्त युवा अभियान का शुभारंभ, पीएम मोदी ने युवाओं को दिलाया संकल्प

RxTv BHARAT

केवल सच की बात

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

BIHAR NATIONAL TRUSTED NEWS NETWORK

📅 02 अगस्त 2026 | 🏷️ दरभंगा | 🚫 नशा मुक्ति अभियान

Rxtv brand logo

दरभंगा में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान-2026’ का शुभारंभ, प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से युवाओं को किया संबोधित

दरभंगा। समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में शनिवार को ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान-2026’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के एक करोड़ से अधिक युवाओं को संबोधित करते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण का आह्वान किया।

दरभंगा में नशामुक्त युवा अभियान का शुभारंभ, पीएम मोदी ने युवाओं को दिलाया संकल्प

कार्यक्रम में माय भारत, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), युवा क्लबों, गैर-सरकारी संगठनों (NGOs), उद्योग संघों के युवा विंग तथा विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास का भी सबसे बड़ा शत्रु है तथा युवाओं से नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की।

इस अवसर पर नशा मुक्ति विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया। अभियान के तहत देशभर में डिजिटल एवं मैदानी कार्यक्रमों के माध्यम से एक करोड़ से अधिक युवाओं ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया और स्वयं को ‘नशा मुक्ति युवा स्वयंसेवक’ के रूप में समाज में जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित किया।

दरभंगा में नशा मुक्ति अभियान, मंत्री मदन साहनी ने कार्रवाई, गिरफ्तारी और जब्ती के आंकड़े किए साझा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री मदन सहनी ने नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य सरकार नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने उपस्थित सभी युवाओं एवं प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।

केवटी विधायक मुरारी मोहन झा तथा दरभंगा ग्रामीण विधायक राजेश कुमार मंडल ने युवाओं से शिक्षा, खेल, कौशल विकास एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाने की अपील की।

दरभंगा में नशामुक्त युवा अभियान का शुभारंभ, पीएम मोदी ने युवाओं को दिलाया संकल्प

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता, निर्णय लेने की शक्ति एवं कार्यकुशलता को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ जीवन जीने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, सहायक आयुक्त मद्यनिषेध प्रदीप कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष अमन, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, स्वयंसेवी संगठन, युवा प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक नशामुक्ति शपथ के साथ हुआ। अंत में मंत्री एवं अन्य अतिथियों ने बैलून उड़ाकर तथा प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की।

मुख्य बातें

  • दरभंगा में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान-2026’ का शुभारंभ।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से देशभर के युवाओं को संबोधित किया।
  • एक करोड़ से अधिक युवाओं ने नशामुक्ति का संकल्प लिया।
  • मंत्री मदन सहनी ने युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
  • कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, बैलून उड़ाकर एवं प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की गई।

📰 संबंधित खबरें

📲 RxTv BHARAT WhatsApp Group से जुड़ें

दरभंगा, बिहार और देश की ताज़ा एवं विश्वसनीय खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे आधिकारिक WhatsApp Group से जुड़ें।

👉 WhatsApp Group Join करें


RxTv BHARAT

केवल सच की बात

© 2026 RxTv BHARAT | All Rights Reserved

शेयर करे...
Journalist Rohit
CHANNEL HEAD & EDITOR
Journalist Rohit
EDITOR - IN - CHIEF
RxTv BHARAT
🎙️ केवल सच की बात
error: Content is protected !!